लाइव न्यूज़ :

जब पंकज त्रिपाठी ने होटल के कमरे से चुरा ली थी मनोज बाजपेयी की चप्पल, घटना बताते-बताते रोने लगे एक्टर

By मेघना वर्मा | Updated: September 20, 2019 13:34 IST

मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो वासेपुर फिल्म के दौरान पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी से बताया था कि एक होटल से उनकी चप्पल गायब हुई थी। जो पंकज ने अपने पास रख ली थी। 

Open in App
ठळक मुद्देमनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो गई है। पंकज त्रिपाठी को उनकी सीरीज 'सेक्रेड गेम्स 2' के लिए लोगों का खूब प्यार मिल रहा है।

मनोज बाजपेयी की सीरीज द फैमिली मैन 20 सितंबर को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर दिया गया है। जिसे लोगों का अच्छा खासा रिस्पॉन्स मिल रहा है। वहीं पंकज त्रिपाठी को उनकी सीरीज सेक्रेड गेम्स 2 के लिए काफी सराहना मिल रही है। वहीं हाल ही में दोनों दिग्गज कलाकारों ने कपिल शर्मा के शो पर एंट्री ली थी। 

दोनों सितारों ने कपिल के शो पर जमकर धमाल मचाया। इसी शो पर मनोज बाजपेयी ने खुलासा किया कि उनकी एक चप्पल को पंकज त्रिपाठी ने होटल से चुरा लिया था। मनोज बाजपेयी ने बताया कि वो वासेपुर फिल्म के दौरान पंकज त्रिपाठी ने मनोज बाजपेयी से बताया था कि एक होटल से उनकी चप्पल गायब हुई थी। जो पंकज ने अपने पास रख ली थी। 

मनोज बाजपेयी की इस बात पर सभी लोग हंसने लगे। मगर माहौल तब गमगीन हो गया जब पंकज त्रिपाठी ने इस घटना के पीछे की सच्चाई बताई। पंकज ने कहा, 'ऐसा नहीं है उस समय मैं मौर्या होटल में काम करता था। किचन सुपरवाइजर था। मुझे कॉल आया कि मनोज जी आए हैं, अब मैं थिएटर करता था तो लोगों को पता था तो सभी ने कहा कि मनोज जी आए हैं। मैंने भी सभी से कहा कि कोई भी ऑर्डर उनके रूम से आए तो मैं जाऊंगा लेकर।' 

'तो मैं गया इनके रूम पर मैंने बताया कि मैं थिएटर करता हूं आशीर्वाद लिया और वापिस आ गया। फिर जब मनोज जी चले गए तो हाउस कीपिंग वाले ने बताया कि अरे तुम्हारे मनोज जी चले गये हैं मगर अपनी चप्पल भूल गए हैं। तो मैंने कहा चप्पल जमा मत करना प्लीज वो मैं ले लूंगा। क्यों एकलव्य की तरह मैं इनके खड़ाऊ में अपना पैर डाल लूंगा...'

इतना बोलने के बाद पंकज त्रिपाठी भावुक हो गए। उनकी आंखो से आंसूं गिरने लगे। इसके बाद मनोज बाजपेयी ने उन्हें गले से लगा लिया। रिसेंटली जब सोनी ने अपने ऑफिशियर अकाउंट पर यह वीडियो शेयर किया तो पंकज त्रिपाठी ने इसे शेयर करते हुए लिखा, 'ज़िंदगी बहुत सारे उपहार रखती है मनोज भैया। "एकलव्य की तरह अगर मैं इनके खड़ाऊँ में अपना पैर डाल लूँगा" 

पंकज त्रिपाठी और मनोज बाजपेयी के साथ इस एपिसोड में जाने मानें कवि कुमार विश्वास भी मौजूद थे। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

टॅग्स :मनोज बाजपेईपंकज त्रिपाठी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office: 'स्त्री 2' का जलवा बरकरार, भारत में कुल कमाई हुई 564 करोड़, वैश्विक स्तर पर 1000 करोड़ के करीब

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर 3 का बोनस एपिसोड देख निराश हुए दर्शक, मुन्ना भैया का भौकाल फुस्स...

बॉलीवुड चुस्कीStree 2 box office collection: राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 का कलेक्शन 280 करोड़ के पार, टूट गए सारे रिकॉर्ड

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?