लाइव न्यूज़ :

IFFM अवॉर्ड 2021: पंकज त्रिपाठी को किया जाएगा IFFM अवॉर्ड से सम्मानित, बोले- अपनी परफॉर्मेंस से काफी ज्यादा खुश हूं

By वैशाली कुमारी | Updated: August 21, 2021 09:09 IST

इस साल मेलबर्न में होने वाले 'भारतीय फिल्म महोत्सव' में पंकज त्रिपाठी को सिनेमा में 'विविधता पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देऐक्टर मनोज बाजपेयी और ऐक्ट्रेस विद्या बालन को भी IFFM अवार्ड से सम्मानित किया जाएगासाउथ इंडियन फिल्मों के स्टार सूर्या को भी मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव 2021 (आईएफएफएम) में शीर्ष अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है

बाॅलीवुड  ऐक्टर पंकज त्रिपाठी को उनकी दमदार ऐक्टिंग को कारण जाना जाता है। पंकज किसी भी फिल्म में होते है तो अपनी  परफॉर्मेंस से उस फिल्म में जान डाल देते हैं। वहीं हाल ही में घोषणा की गई है कि पंकज को डायवर्सिटी इन सिनेमा अवार्ड  से सम्मानित किया जाएगा। बतादें कि इस साल मेलबर्न में होने वाले 'भारतीय फिल्म महोत्सव' में पंकज त्रिपाठी को सिनेमा में 'विविधता पुरस्कार' से सम्मानित किया जाएगा। यह अवार्ड मशहूर फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप और राज्यपाल की उपस्थिति में दिया जाएगा।

वहीं पंकज त्रिपाठी ने अवार्ड मिलने की खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'मैंने कभी नहीं सोचा था कि मेरे काम को इंटरनैशनल लेवल पर इतना प्यार मिलेगा और मुझे एक विदेशी देश के सरकार से यह प्रतिष्ठित पुरस्कार मिलेगा। मैं अपनी परफॉर्मेंस से काफी ज्यादा खुश हूं। इस तरह की तारीफ से मुझे आत्मविश्वास मिलता है।' 

पंकज ने फिल्मों और वेब सीरीज दोनों में शानदार  परफॉर्मेंस दी है और अपने काम से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। पंकज त्रिपाठी ने कई सारी फिल्में की है। 'लूडो' से लेकर 'मिर्जापुर 2' या 'मिमी' से अपनी दमदार ऐक्टिंग के जरीए पंकज ने अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिलों को छुआ है।

भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए पंकज को इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न (IFFM) में 'डायवर्सिटी इन सिनेमा' अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। ऐक्टर मनोज बाजपेयी और ऐक्ट्रेस विद्या बालन को भी IFFM अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा वहीं इनके अलावा साउथ इंडियन फिल्मों के स्टार सूर्या को भी मेलबर्न भारतीय फिल्म महोत्सव 2021 (आईएफएफएम) में शीर्ष अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है।

टॅग्स :पंकज त्रिपाठीविद्या बालनमनोज बाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की2026 में बड़े पर्दे और OTT पर दमदार टकराव?, अभिषेक बनर्जी, माधवन, रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, देखिए 10 बड़े टकराव?

बॉलीवुड चुस्कीमनोज बाजपेयी ने 'घूसखोर पंडित' विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'यह किसी समुदाय पर कोई कमेंट नहीं है'

बॉलीवुड चुस्कीGhooskhor Pandat Controversy: मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज विवादों में फंसी, सीएम योगी ने दिए FIR दर्ज करने के निर्देश

बॉलीवुड चुस्कीमिर्जापुर द मूवी: नोट कर लें तारीख! बड़े पर्दे पर इस दिन दस्तक देंगे गुड्डू भैया और कालीन भैया

बॉलीवुड चुस्की'द फैमिली मैन 3' ओटीटी पर हुई रिलीज, मनोज बाजपेयी का दमदार किरदार...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?