लाइव न्यूज़ :

'Panipat' Box Office Collection Day 3: 'पानीपत' ने रविवार को दिखाया अपना कमाल, तीसरे दिन हुआ अब तक का सबसे बेहतर कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 9, 2019 09:43 IST

फिल्म 'पानीपत' ने रिलीज के पहले दिन लगभग 4 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन यानी शनिवार को लगभग 6 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने कड़ी टक्कर दी है।

Open in App

बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor), संजय दत्त (Sanjay Dutt) और कृति सेनन (Kriti Sanon) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) ने रविवार को अब तक का सबसे बेहतर कलेक्शन किया है। शुक्रवार को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले दिन कमाई के मामले में निराश किया था। लेकिन रविवार को इस फिल्म ने कमाई के आंकड़े में छलांग लगाई है।

बॉक्स ऑफिस इंडिया की वेबसाइट के मुताबिक रविवार को अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' (Panipat Box Office Collection) ने लगभग 8 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। यानी ये कलेक्शन शुक्रवार और शनिवार के मुकाबले सबसे ज्यादा रहा है। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन लगभग 4 करोड़ की कमाई की थी और दूसरे दिन यानी शनिवार को लगभग 6 करोड़ की कमाई की थी। 

फिल्म 'पानीपत' (Panipat Movie) का अब तक कुल मिलाकर कलेक्शन लगभग 18 करोड़ तक पहुंच गया है। 100 करोड़ रुपए से अधिक के बजट पर बनी फिल्म 'पानीपत' को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने कड़ी टक्कर दी है। फिल्म 'पानीपत' में पहली बार अर्जुन कपूर और संजय दत्त की जोड़ी ने एक साथ काम किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और  संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने शानदार एक्टिंग की है।

इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) हैं, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए 3 साल बाद वापसी की है। फिल्म 'पानीपत' को भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीन और विदेशी बाजार में 600 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 1761 में 14 जनवरी को मराठों और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कुल 3 घंटे की अवधि कई दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में आने के लिए एक बाधा साबित हो सकती है।

फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई है, जो पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ थे। संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया है। अब्दाली को अफगानिस्तान का संस्थापक माना जाता है। साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनन को सदाशिव राव भाऊ की दूसरी पत्नी यानी पार्वती बाई के किरदार में दिखाया गया है।

टॅग्स :पानीपतअर्जुन कपूरसंजय दत्तकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल