लाइव न्यूज़ :

Panipat Box Office Collection Day 2: अर्जुन कपूर-संजय दत्त स्टारर फिल्म 'पानीपत' ने दूसरे दिन की शानदार कमाई, जानिए वीकेंड कलेक्शन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: December 8, 2019 12:44 IST

यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 1761 में 14 जनवरी को मराठों और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी।

Open in App

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' (Panipat Movie) ने पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन के कलेक्शन में इजाफा किया है। वीकेंड पर इस फिल्म की कमाई में बढ़ौतरी देखने को मिली। 100 करोड़ रुपए से अधिक के बजट पर बनी फिल्म 'पानीपत' को दर्शकों के साथ-साथ समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट (Panipat Box Office Collection) के मुताबिक इस फिल्म ने दूसरे दिन लगभग 5.75 से 6 करोड़ की कमाई की है।

बॉलीवुड स्टार्स अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) कृति सेनन (Kriti Sanon) और संजय दत्त (Sanjay Dutt) की फिल्म 'पानीपत' (Panipat) शुक्रवार (6 दिसंबर) को रिलीज हुई थी। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड थे, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

अर्जुन कपूर की फिल्म 'पानीपत' को कार्तिक आर्यन की फिल्म 'पति, पत्नी और वो' ने कड़ी टक्कर दी है। फिल्म 'पानीपत' में पहली बार अर्जुन कपूर और संजय दत्त की जोड़ी ने एक साथ काम किया है। फिल्म में अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और  संजय दत्त (Sanjay Dutt) ने शानदार एक्टिंग की है।

इस फिल्म के डायरेक्टर आशुतोष गोवारीकर (Ashutosh Gowariker) हैं, जिन्होंने इस फिल्म के जरिए 3 साल बाद वापसी की है। फिल्म 'पानीपत' को भारत में 1,500 से अधिक स्क्रीन और विदेशी बाजार में 600 से अधिक स्क्रीन पर रिलीज किया गया।

यह फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है, जो 1761 में 14 जनवरी को मराठों और अफगानिस्तान के राजा अहमद शाह अब्दाली के बीच हुई थी। कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म की कुल 3 घंटे की अवधि कई दर्शकों के लिए सिनेमाघरों में आने के लिए एक बाधा साबित हो सकती है।

फिल्म 'पानीपत' में अर्जुन कपूर ने सदाशिव राव भाऊ की भूमिका निभाई है, जो पानीपत की तीसरी लड़ाई में मराठा सेना के कमांडर-इन-चीफ थे। संजय दत्त ने अहमद शाह अब्दाली का किरदार निभाया है। अब्दाली को अफगानिस्तान का संस्थापक माना जाता है। साथ ही एक्ट्रेस कृति सेनन को सदाशिव राव भाऊ की दूसरी पत्नी यानी पार्वती बाई के किरदार में दिखाया गया है।

टॅग्स :पानीपतअर्जुन कपूरसंजय दत्तकृति सेनन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्कीNupur Sanon Engaged: समंदर के बीच स्टेबिन बेन ने नुपूर सेनन को किया प्रपोज, पहनाई रिंग, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?