लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान के इस दिग्गज क्रिकेटर की इच्छा- बायोपिक में सलमान खान करें उनका रोल, आमिर खान के लिए कही ये बात

By अनिल शर्मा | Updated: June 29, 2021 13:28 IST

पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक से बातचीत में शोएब अख्तर ने कहा कि अगर कभी भी मेरे ऊपर बायोपिक बनती है तो मैं चाहूंगा कि उसमें सलमान खान लीड रोल प्ले करें। 

Open in App
ठळक मुद्देशोएब ने साल 1997 में इंटरनेशनल डेब्यू किया थाउन्होंने 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 T20I खेलेशोएब ने 178, 247 और 19 विकेट लिए हैं

बॉलीवुड में खिलाड़ियों के बायोपिक का क्रेज अब धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। खिलाड़ियों के चहेते, उनके प्रशंसक अपने स्टार खिलाड़ी को बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। और ऐसी फिल्मों को दर्शक भी हाथों हाथ लेते हैं। यही कारण है कि अब खिलाड़ियों के मन में भी खुद को पर्दे पर देखने की इच्छा होने लगी है।

हाल ही में पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर शोएब अख्तर ने अपने एक इंटरव्यू में ऐसी ही इच्छा जाहिर की है। इसके लिए शोएब ने बॉलीवुड के हीरो का नाम भी चुन लिया है। शोएब चाहते हैं कि उनके बायोपिक में सलमान खान ही उनका रोल प्ले करें।

पाकिस्तानी पत्रकार साज सादिक से बातचीत में शोएब अख्तर ने कहा कि अगर कभी भी मेरे ऊपर बायोपिक बनती है तो मैं चाहूंगा कि उसमें सलमान खान लीड रोल प्ले करें। 

आमिर खान को लेकर कही ये बात

वहीं अख्तर ने आमिर खान को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। शोएब ने आमिर खान के काम की भी तारीफ की है। उन्होंने कहा कि आमिर खान का जादू अब भी कमाल है। हाल ही में शोएब ने आमिर खान के गाने पर बेटे के डांस का वीडियो भी इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि बच्चों पर आमिर खान के काम का जादू अब भी असर कर रहा है। 

टॅग्स :सलमान खानशोएब अख्तर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

क्रिकेट'पीसीबी बोर्ड में कुछ बहुत गलत है': शोएब अख्तर ने T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद मोहसिन नकवी पर जमकर निशाना साधा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया