लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने चंद्रयान-2 के लिए किया घटिया कमेंट, मुंह तोड़ मिला जवाब

By मेघना वर्मा | Published: September 07, 2019 1:20 PM

ऐसा पहली बार नहीं है जब वीना मलिक ने भारत को लेकर कोई विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले भी कई बार वीना मलिक अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइसरो के दफ्तर में पहुंचे पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित किया।पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी चंद्रयान 2 पर अपना रिएक्शन दिया है।

भारत से अंतरिक्ष भेजे गए‘चंद्रयान-2’ के लैंडर ‘विक्रम’ के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया। इस घटना क्रम के बाद लगातार लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को वैज्ञानिकों का हौसला बढ़ाने के लिए इसरो दफ्तर पहुंचे। यहां उन्होंने वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई किया। 

वहीं लगातार सोशल मीडिया पर भी चंद्रयान-2 के लिए भारतीय वैज्ञानिकों का हौसला अफजाई की जा रही है। देश को इसरो के वैज्ञानिकों पर गर्व है। आम पब्लिक से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक सभी इंडियन साइंटिस्ट की पीठ थपथपा रहे हैं। वहीं बौखलाए पाकिस्तान की ओर से आया रिएक्शन बेहद घटीया है। 

पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक ने भी चंद्रयान 2 पर अपना रिएक्शन दिया है और विवादित टिप्पणी की है। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने लिखा, 'इंडिया को चंद्रयान नहीं टॉयलेट बनाना चाहिए...गरीब भारत।' उनके इस कमेंट पर इंडियन यूजर्स उन पर टूट पड़े हैं। कोई उन्हें पागल बता रहा है तो कोई उन्हें इंडिया में काम मिलने पर तंज कस रहा है।

एक यूजर ने लिखा, हमें टॉयलेट की क्या जरूरत जब हमारे पास पाकिस्तान है वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, तुम लोगों की हैसियत उस टॉयलेट में पड़ी गंदगी से कम नहीं है। वहीं एक यूजर ने लिखा, तुम कौन सी अमीर बाप की औलाद हो वहीं एक यूजर ने लिखा हमने टॉयलेट बनाया है ना उसका नाम पाकिस्तान है। यूजर्स के इन कमेंट से वीना मलिक का मुंह बंद कर दिया है।

बता दें ऐसा पहली बार नहीं है जब वीना मलिक ने भारत को लेकर कोई विवादित टिप्पणी की हो। इससे पहले भी कई बार वीना मलिक अपने ट्वीट को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं बात करें चंद्रयान 2 की तो आज इसरो के दफ्तर में पहुंचे पीएम मोदी ने वैज्ञानिकों को संबोधित किया और कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है। 

उनका भाषण खत्म होने के बाद माहौल तब गमगीन हो गया, जब इसरो के अध्यक्ष के. सिवन फूट-फूटकर रो पड़े। वहां मौजूद पीएम मोदी ने तुरंत के. सिवन को गले लगाया और उनकी पीठ थपथपाने लगे। वहीं यह वीडियो चंद मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। 

टॅग्स :वीना मलिकचंद्रयान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: अंतरिक्ष में नए मुकाम हासिल करने का साल रहा 2023

भारतChandrayaan-3: चंद्रयान-3 के लैंडर ‘विक्रम’ और रोवर ‘प्रज्ञान’ के पुन: सक्रिय होने की अब कोई उम्मीद नहीं, इसरो के पूर्व अध्यक्ष किरण कुमार ने कहा- नहीं-नहीं, अब नहीं

भारतChandrayaan-3: जानिए, अगर चंद्रयान-3 के रोवर, लैंडर स्लीप मोड से नहीं जागे तो क्या होगा?

भारतइसरो ने बदली योजना, लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान फिर से एक्टिव करने का प्रयास अब 23 सितंबर को किया जाएगा

भारतChandrayaan-3 Vikram lander-Pragyan rover: 16 दिन की गहरी नींद, चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर को कल इसरो करेगा सक्रिय, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीLok Sabha Elections 2024: अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण तक, इन सेलेब्स ने डाले वोट, देखें वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीMovie Kashmir Enigma of Paradise: मनाली की खूबसूरत वादियों में कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग, जानें कहानी

बॉलीवुड चुस्कीरणबीर कपूर स्टारर 'रामायण' भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म, 835 करोड़ का बजट; रिपोर्ट

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्कीअनुष्का शर्मा ने की स्मृति मंदाना से मुलाकात, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होते ही मचा तहलका