लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी एक्ट्रेस का बॉलीवुड पर फूटा गुस्सा, कहा- एक तरफ गालियां देता है और दूसरी...

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 28, 2019 12:45 IST

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात का आलिया भट्ट के गाने प्राडा पर गुस्सा फूटा है। एक्ट्रेस ने इस गाने पर चोरी का आरोप लगाया है।

Open in App

आलिया भट्ट का गाना प्राडा हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने को फैंस ने जमकर पसंद किया है। लेकिन अब इस गाने को बॉलीवुड पर पाकिस्तानी एक्ट्रेस मेहविश हयात  ने चुराने का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने ट्वीट करके जुनैद जमशेद के गाने को चोरी करने की बात कही है। 

उनका कहना है ये गाना पाकिस्तानी है जिसको भारत में चुराया गया है। उनका कहना है एक तरफ भारत पाकिस्तान को गालियां देता है दूसरी तरफ उनके गाने चुराता है। जबकि भारतीय फैंस का कहना है कि ये गाना उनका है और ऑरिजनल है।

मेहविश ने हाल ही में ट्वीट करके लिखा है कि मुझे यह बेहद अजीब लगता है कि एक तरफ बॉलीवुड पाकिस्तान को हर मौके पर गालियां देता है। दूसरी ओर हमारे गीतों को बिना किसी स्वीकृति के चुराता रहता है। कॉपीराइट उल्लंघन और रॉयल्टी भुगतान से उन्हें कोई मतलब ही नहीं है। उनके इस ट्वीट के बाद पाकिस्तानी यूजर्स भी पक्ष में उतर आए हैं और उनकी हां में हां मिलाई है। हालांकि प्राडा गाने को पाकिस्तान के वाइटल साइन के गाने 'गोरे रंग का जमाना' से मिलता-जुलता बताया है। लेकिन पाकिस्तानी गाने का कॉपी नहीं कहा जा सकता है।

शाहरुख पर भी साध चुकी हैं निशाना 

मेहविश ने ऐसा पहली बार नहीं किया है कि बॉलीवुड पर निशाना साधा हो। इससे पहले  शाहरुख खान के नेटफ्लिक्स शो 'बार्ड ऑफ ब्लड' की भी निंदा की थी। मेहविश ने लिखा था कि आखिर उस बात को सही साबित किया है जिसे मैं कब से कहती आ रही हूं। एक और कमजोर और पाकिस्तान विरोधी प्रोजेक्ट। क्या हम अब जागेंगे और समझेंगे कि बॉलीवुड का एजेंडा क्या है? शाहरुख खान, देशभक्त बनिए, कोई आपको इससे नहीं रोकेगा लेकिन हमें गालियां देकर नहीं। 

टॅग्स :आलिया भट्टपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया