लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी सेना प्रवक्ता की शाहरुख खान को नसीहत, कहा- कश्मीर में हो रहे अत्याचार पर बोलना चाहिए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2019 12:38 IST

शाहरुख खान एक ऐसे एक्टर हैं जो हमेशा ही विवादों से दूर रहते हैं। लेकिन पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने शाहरुख खान पर निशाना साधा है।

Open in App
ठळक मुद्देबार्ड ऑफ ब्लड एक किताब पर आधारित है, ये किताब भी इसी नाम से है। इस किताब को युवा भारतीय लेखक बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है।

शाहरुख खान इन दिनों पाकिस्तान के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में शाहरुख की प्रोडक्शन हाउस कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की एक वेबसीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ है। जिसको किंग खान ने अपने ट्विटर पेज पर शेयर किया है। ऐसे में पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने शाहरुख खान पर निशाना साधा है।

आसिफ गफूर ने शाहरुख को अपने सुर बदने की नसीहत दी है। दरअसल  आसिफ ने हाल ही में एक ट्वीट किया है। ट्वीट करके उन्होंने लिखा है कि  शाहरुख आप बॉलीवुड सिंड्रोम में हैं। असलियत जानने के लिए रॉ के जासूस कुलभूषण जाधव, विंग कमांडर अभिनंदन और 27 फरवरी 2019 को देखें। बल्कि आपको भारत द्वारा अधिकृत कश्मीर में अत्याचारों के खिलाफ बोलना चाहिए, जो आरएसएस के नाजीवादी हिन्दुत्व के कारण बढ़ रहा है।

वेबसीरीज की कहानी एक किताब पर आधारित है। बार्ड ऑफ ब्लड की कहानी जाबांस भारतीय जासूसों पर आधारित है। जो  पाकिस्तान में भारतीय मिशन को अंजाम देने जाते हैं।  कहा जा रहा है कि इस वेबसीरीज में पाकिस्तान को लेकर कई खुलासे भी किए गए हैं।

बार्ड ऑफ ब्लड एक किताब पर आधारित है, ये किताब भी इसी नाम से है। जो 2015 में पब्लिस हुई थी। इस किताब को युवा भारतीय लेखक बिलाल सिद्दीकी ने लिखा है। फिहलाह गफूर के ट्वीट का शाहरुख ने कोई जवाब नहीं दिया है।

टॅग्स :शाहरुख़ खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया