लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने प्रिंस चार्ल्स के ठीक होने की मांगी दुआ, Kiss लेने पर हुआ था बवाल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 27, 2020 11:39 IST

अगर आपको याद हो तो 1980 में पद्मिनी और प्रिंस चार्ल्स की किस के खूब चर्चे हुए थे, ये उस समय की बात है जब प्रिंस चार्ल्स भारत आए थे, तब पद्मिनी ने फूलों की माला से उनका स्वागत किया था

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ रही हैभारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है।

कोरोना वायरस के कहर से पूरी दुनिया जूझ  रही है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से फैलता जा रहा है। ऐसे में अब देश को बचाने के 21 दिन के लॉकडाउन कर दिया गया है। पूरी दुनिया में अब तक लाखों लोग इससे पीड़ित हो चुके हैं और 20 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में कोरोना की चपेट में रई बड़े नाम भी शामिल हैं।कोरोना से पीड़ित होने वाले लोगों में इंग्लैंड की रॉयल फैमिली के प्रिंस चार्ल्स भी शामिल हैं।

71 साल के प्रिंच चार्ल्स की पॉजिटिव होने की खबर हाल ही में सामने आई है। इस खबर ने हर किसी को चौंका दिया है।  ऐसे में प्रिंस के जल्द से जल्द ठीक होने की भी हर कोई दुआ कर रहा है। इस लिस्ट में एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरी भा शामिल हो गई हैं।

 स्पॉटबॉय से बातचीत में पद्मिनी ने कहा, मेरी दुआएं उनके साथ हैं, मैं उनके जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं। पद्मिनी की ये दुआ की बात सोशल मीडिया पर छा गई है। क्योंकि पद्मिनी चार्ल्स को 15 साल की उम्र से जानती हैं।

एक वक्त ऐसा आया था जब पद्मिनी का नाम प्रिंस चार्ल्स के साथ जुड़े जाने की खबर सामने आई थी। बात 1980 की है जब प्रिंस भारत आए थे। तो उनके स्वागत के लिए पद्मिनी ने फूलों की माला उन्हें पहनाई थी फिर इसके बाद पद्मिनी के द्वारा किया गया किस खूब सुर्खियां बटोर रहा था उस समय पद्मिनी 15 साल की थीं।

पद्मिनी के इस तरह से किस करने से खुद प्रिंस चार्ल्स भी हैरान रह गए थे। पद्मिनी का ये किस किए जाने का किस्सा विवादित बातों में गिना जाता है।

बता दें कि प्रिंस चार्ल्स स्कॉटलैंड में आइसोलेशन में हैं। उनकी पत्नी कमिला भी उनके साथ हैं, हालांकि उनका टेस्ट नेगेटिव आया है। भारत की बात करें तो अभी तक 700 से ज्यादा लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है और 17 से ज्यादा की मौत हो चुकी है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसपद्मिनी कोल्हापुरी
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

स्वास्थ्यअफवाह मत फैलाओ, हार्ट अटैक और कोविड टीके में कोई संबंध नहीं?, एम्स-दिल्ली अध्ययन में दावा, जानें डॉक्टरों की राय

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया