लाइव न्यूज़ :

श्रीश्री ने दिया 'पद्मावत' का साथ,बोले - फिल्म रानी पद्म‍िनी को सच्ची श्रद्धांजलि और राजपूतों की गौरव गाथा है

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 18, 2018 18:40 IST

संजय लीला भंसाली के साथ आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रवि शंकर ने विवादित फिल्म 'पद्मावत को बेंगलुरू में आयोजित स्पेशल स्क्रीनिंग में देखा।

Open in App

संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' के निर्माताओं की ओर से आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रवि शंकर के लिए बेंगलुरू में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। आर्ट ऑफ लिविंग सेंटर में फिल्म को देखने के बाद श्रीश्री रवि शंकर ने कहा, यह अद्भुत फिल्म है, इस पर हमें गर्व है। श्रीश्री ने यह भी कहा कि फिल्म को लेकर बिना वजह इतना विवाद हो रहा है। पूरी फिल्म में ऐसी कोई बात नहीं है, जिस पर आपत्त‍ि जताई जाए। मुझे इस बात पर हैरानी है कि कुछ लोग इस फिल्म का विरोध कर रहे हैं।' 

उन्होंने कहा, 'यह रानी पद्मिनी का सम्मान है। पूरी फिल्म में ऐसी कोई बात नहीं है, जिस पर आपत्त‍ि हो। मुझे इस बात पर हैरानी है कि कुछ लोग इस फिल्म का विरोध कर रहें हैं।'  सिर्फ फिल्म के बारे में ही नहीं डीएनए के मुताबिक श्री श्री रविशंकर ने फिल्‍म की तारीफ के साथ ही दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कूपर की एक्टिंग की भी काफी तारीफ की है।

वहीं, दूसरी तरफ राजस्थान में फिल्म का लगातार विरोध कर रही करणी सेना की ओर से उपद्रव की खबरें मिल रही हैं। चित्तौड़गढ़, उदयपुर, कोटा और भीलवाड़ा में सड़कों पर उतर कर करणी सेना ने जाम लगाया और फिल्म का विरोध किया है। उनका कहना है कि फिल्म जहां भी रिलीज होगी सिनेमाघर जलेंगे।

फिल्‍म  25 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्‍म पर कई राज्‍यों द्वारा बैन लगाए जाने के बाद मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट की शरण ली थी जिस पर फैसला आया है।  सुप्रीम कोर्ट ने इस फिल्‍म के मध्‍य प्रदेश, हरियाणा, राजस्‍थान और गुजरात  में रिलीज पर लगाए बैन को रोक दिया है। 

टॅग्स :पद्मावतसंजय लीला भंसालीदीपिका पादुकोणशाहिद कपूररणवीर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीबलोच चरमपंथी नहीं और न ही धर्म के नाम पर हिंसा करते हैं?, मीर यार बलूच ने आदित्य धर के 'धुरंधर' पर कहा- ऐतिहासिक और सामाजिक वास्तविकताओं से पूरी तरह अलग

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीखुशखबरी! दीपिका पादुकोण फिर बनने वाली हैं मां, एक्ट्रेस ने पति रणवीर के साथ बेहद प्यारे अंदाज में दी अपनी प्रेग्नेंसी की खबर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल