लाइव न्यूज़ :

'पद्मावत बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी'

By IANS | Updated: January 25, 2018 13:59 IST

'मुझे लगता है कि यह हमारे लिए जश्न मनाने और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अद्भुत प्रदर्शन करते देखने का समय है।'

Open in App

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की 'पद्मावत' गुरुवार को रिलीज हो गई और उन्हें इस फिल्म को लेकर मचे राजनीतिक बवाल के बावजूद पूरी उम्मीद है कि फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करेगी। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित फिल्म को राजनीतिज्ञों और श्री राजपूत करणी सेना द्वारा लगातार निशाना बनाया गया, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 'पद्मावत' की रिलीज को हरी झंडी दे दी गई।दीपिका से जब यह पूछा गया कि वह लगातार विरोध कर रहे लोगों को क्या संदेश या जवाब देना चाहेंगी, उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हर चीज का एक समय होता है और फिल्म खुद बोल रही है क्योंकि ज्यादातर ने हमारी फिल्म (स्क्रीनिंग और प्रेस शो के माध्यम से) को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया दी है।"उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि हम किसी को भी सबसे बेहतर जवाब अपने काम से दे सकते हैं। हम रिलीज को लेकर बहुत उत्साहित और अभिभूत हैं"दीपिका ने बुधवार को एचटी मोस्ट स्टाइलिश अवॉर्ड 2018 समारोह से इतर कहा, "मैं इस समय बहुत भावुक हूं। मैं कभी बॉक्स ऑफिस की कमाई को लेकर उत्साहित नहीं होती लेकिन इस बार हूं। मुझे लगता है फिल्म की कमाई धमाकेदार होगी।"उन्होंने कहा, "'पद्मावत' की रिलीज हम सभी के लिए एक बड़ा दिन है।"उन्होंने कहा, "हमारी टीम की ओर से, मैं पूरी मीडिया को इस दौरान अपना समर्थन देने के लिए धन्यवाद देना चाहती हूं। मुझे लगता है कि यह हमारे लिए जश्न मनाने और फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अद्भुत प्रदर्शन करते देखने का समय है।"

टॅग्स :पद्मावतदीपिका पादुकोणशाहिद कपूरसंजय लीला भंसाली
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीशाहिद कपूर की O Romeo का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 21 दिनों में कमाए सिर्फ 68.11 करोड़

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection Day 12: शाहिद कपूर की फिल्म की रफ्तार धीमी, 59 करोड़ पर पहुंची कमाई

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo Box Office Collection: शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' ने 6 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीसुपारी किलर 'उस्तरा' की कहानी दर्शकों को आई पसंद, 'ओ रोमियो' की कमाई 39 करोड़ पार

बॉलीवुड चुस्कीO Romeo review out: रंग लाई शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की कैमिस्ट्री, मस्ट वॉच है विशाल भारद्वाज की 'ओ रोमियो'

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?