लाइव न्यूज़ :

फिल्म पान सिंह तोमर के लेखक संजय चौहान का 62 साल की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 13, 2023 12:21 IST

पुरस्कार विजेता पटकथा और संवाद लेखक संजय चौहान का गुरुवार रात 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

Open in App
ठळक मुद्देपुरस्कार विजेता पटकथा और संवाद लेखक संजय चौहान का 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया।कहानी, पटकथा और संवाद लिखने के लिए जाने जाने वाले संजय चौहान ने कई पुरस्कार विजेता फिल्में लिखी हैं।मनोरंजन जगत में करियर बनाने से पहले वो दिल्ली में एक पत्रकार के रूप में काम करते थे।

मुंबई: पुरस्कार विजेता पटकथा और संवाद लेखक संजय चौहान का कल रात (12 जनवरी) 62 वर्ष की आयु में निधन हो गया। चौहान के परिवार में उनकी पत्नी सरिता चौहान और बेटी सारा चौहान हैं। संजय चौहान के निधन से फिल्म उद्योग में शोक की लहर दौड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लेखक लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और हाल ही में उन्हें इसके लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मुंबई के एक अस्पताल में संजय ने अंतिम सांस ली। टाइम्स नाउ के अनुसार, संजय का अंतिम संस्कार आज (13 जनवरी) दोपहर 12:30 बजे मुंबई के ओशिवारा श्मशान घाट में किया जाएगा। कहानी, पटकथा और संवाद लिखने के लिए जाने जाने वाले संजय चौहान ने कई पुरस्कार विजेता फिल्में लिखी हैं। चौहान का जन्म मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था। मनोरंजन जगत में करियर बनाने से पहले वो दिल्ली में एक पत्रकार के रूप में काम करते थे।

उनका पहला काम 1990 के दशक के अंत में लिखी गई अपराध टीवी सीरीज भंवर थी। उसके बाद उन्होंने पान सिंह तोमर और साहेब, बीवी और गैंगस्टर और आई एम कलाम लिखीं। आई एम कलाम के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ कहानी के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। संजय चौहान की अन्य उल्लेखनीय कृतियों में मैंने गांधी को नहीं मारा, धूप और सुधीर मिश्रा की 2003 की फिल्म हजारों ख्वाहिशें ऐसी के संवाद शामिल हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

बॉलीवुड चुस्की'आखिरी सवाल' मूवी रिव्यू: कलाकारों के अभिनय ने जीता दिल, जानिए कैसी है फिल्म 'आखिरी सवाल'