लाइव न्यूज़ :

Oscar 2023: 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में पुरस्कार देंगी दीपिका पादुकोण, इंस्टा पर शेयर की सूची, रणवीर ने यूं किया रिएक्ट

By अनिल शर्मा | Updated: March 3, 2023 11:48 IST

एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस गीत पर प्रस्तुति देंगे। गीत ‘नाटु नाटु’ अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में नामित है।

Open in App
ठळक मुद्दे12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित होगा अकैडमी अवॉर्ड्स।दीपिका पादुकोण अकैडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर की भूमिका निभाएंगी यानी वह पुरस्कार देंगी।

OSCARS Presenters: दीपिका पादुकोण 12 मार्च (भारत में 13 मार्च) को लॉस एंजिल्स के डॉली थिएटर में आयोजित होने वाले 95वें अकैडमी अवॉर्ड्स में प्रेजेंटर की भूमिका निभाएंगी। अभिनेत्री उन 16 हस्तियों में शामिल हैं जो अकैडमी अवॉर्ड्स में पुरस्कार देंगी। दीपिका गुरुवार की रात अपने इंस्टाग्राम पर इसकी सूची शेयर की पर उनके पति रणवीर ने क्लैप इमोजी पोस्ट कर बधाई दी।

ऑस्कर अकैडमी द्वारा समारोह के लिए पुरस्कार देने वालों की पहली सूची में दीपिका के अलावा एमिली ब्लंट, सैमुअल एल जैक्सन, ड्वेन जॉनसन, माइकल बी जॉर्डन, जेनिफर कोनेली, रिज अहमद, ग्लेन क्लोज और मेलिसा मैक्कार्थी का नाम शामिल है। कुल 16 हस्तियां इसमें शामिल हैं। 

गौरतलब है कि एस.एस. राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ के गीत ‘नाटु नाटु’ के गायक काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ऑस्कर समारोह में इस गीत पर प्रस्तुति देंगे। गीत ‘नाटु नाटु’ अकादमी पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ मूल (ओरिजनल) गीत की श्रेणी में नामित है। इस गीत ने साल की शुरुआत में इसी कैटेगिरी में गोल्डन ग्लोब पुरस्कार भी जीता था। ‘द एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज’ (एएमपीएएस) ने मंगलवार देर रात अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम खाते पर यह जानकारी दी।

अकादमी ने लिखा, ‘‘ काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज 95वें ऑस्कर समारोह में ‘नाटु नाटु’ पर प्रस्तुति देंगे। एबीसी पर रविवार 12 मार्च को ऑस्कर का सीधा प्रसारण देखें।’’ ऑस्कर में प्रस्तुति देने का मौका मिलने पर सिप्लीगुंज ने कहा, ‘‘ यह जिंदगी भर याद रहने वाला पल होगा।’’

इस श्रेणी में गीत ‘नाटु नाटु’ का मुकाबला फिल्म ‘टेल इट लाइक अ वुमन’ के गीत ‘अपलॉज’, ‘टॉप गन: मावेरिक’ के गीत ‘होल्ड माई हैंड’, ‘ब्लैक पैंथर: वाकांडा फॉरएवर’ के ‘लिफ्ट मी अप’ और ‘एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वन्स’ के ‘दिस इज़ ए लाइफ’ गीत के साथ है।

तेलुगु गीत ‘नाटु नाटु’ के संगीतकार एम. एम. कीरावानी हैं और इसे आवाज काल भैरव और राहुल सिप्लीगुंज ने दी है। ‘नाटु नाटु’ का मतलब होता है ‘नाचना’। गीत अभिनेता राम चरण और जूनियर एनटीआर पर फिल्माया गया है, जिसमें उनके जोरदार नृत्य को भी काफी सराहना मिली है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणऑस्कर अवार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीThe Voice of Hind Rajab: ऑस्कर के लिए नोमिनेट हुई इस फिल्म को नहीं मिली CBFC से मंज़ूरी, जानें क्या है यह मामला

बॉलीवुड चुस्कीOscars Night के बाद प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किए खास पल, निक जोनास के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: ऑस्कर 2026 में छाया अंबानी फैमिली का ग्लैमर, ईशा अंबानी-आनंद पीरामल के रॉयल लुक ने खींचा ध्यान

विश्वकौन हैं एलेक्जेंड्रे सिंह? भारतीय मूल के फिल्म निर्माता ने अपनी शॉर्ट फिल्म ‘टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा’ के लिए जीता ऑस्कर

बॉलीवुड चुस्कीOscars 2026: सर्वश्रेष्ठ अभिनेता माइकल बी जॉर्डन, जेसी बकले सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री?, वन बैटल आफ्टर अनदर सर्वश्रेष्ठ फिल्म, देखिए लिस्ट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?