लाइव न्यूज़ :

अरुण जेटली के निधन पर राखी सावंत ने किया ऐसा पोस्ट कि हुईं जमकर ट्रोल , यूजर्स ने लिखा-तुम्हारी मौत कब होगी पगली

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 26, 2019 15:12 IST

राखी सांवत अपने बड़बेलपन के लिए जानी जाती हैं। ऐसे में अब अरुण जेटली पर राखी ने विवादित बात कही है।

Open in App

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली के एम्स में निधन हो गया था। अरुण जेटली के निधन से हर किसी के बीच शोक की लहर दौड़ गई थी। फिल्मी सितारों ने भी अरुण जेटली ने निधन पर शोक व्यक्त किया। लेकिन राखी सावंत एक वीडियो शेयर करके ट्रोल हो गई हैं।

अरुण जेटली के निधन पर हाल ही में राखी सावंत ने एक अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में राखी ने जेटली की आत्मा की शांति की प्रार्थना करते हुए कहा कि उनको 10 दिन पहले ही इस तरह की घटना का आभास हो गया था। राखी ने कहा है कि भगवान ने उनको ऐसी शक्ति दी है जिससे उनको पहले से सब पता चल जाता है। राखी सावंत ने वीडिया शेयर करते हुए कहा है कि दोस्तों नमस्कार, बीजेपी नेता जेटली जी हमारे बीच नहीं रहे। मैंने एक हफ्ते पहले नहीं बल्कि 10 दिन पहले ही कह दिया था। मुझे कभी-कभी ऐसे सपने आते हैं, मुझे पता चल जाता है, पता नहीं कैसे लेकिन ये ईश्वरीय ताकत है। ऐसे ईश्वरीय ताकत के लिए भगवान का शुक्रिया। मुझे बस यही कहना है लोगों को कि उनकी आत्मा को शांति मिले पूरा हिंदोस्तान उनको याद रखेगा।

राखी अपने इस वीडियो के कारण जमकर ट्रोल हो गई हैं।सोशल मीडियो पर यूजर्स ने राखी की जमकर क्लास लगाई है। एक यूजर ने लिखा है कि तुम भी मर जाओ घटिया औरत। वहीं, एक ने लिखा है कि थोड़ी तमीज की कमी है, सपने में देख लेना।

हाल ही में राखी अपनी शादी को लेकर चर्चा में हुई हैं। राखी ने सोशल मीडिया पर ऐलान किया है कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। राखी ने कहा है कि उन्होंने एक एनआरआई से शादी की है। हालांकि अभी तक राखी ने अपने पति कि फोटो नहीं दिखाई है। राखी शादी के बाद से अपनी  सिंगल फोटो आए दिन शेयर करती रहती हैं।

टॅग्स :राखी सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीब्लू ड्रम वाली ड्रेस पहनकर पहुंचीं राखी सावंत, कहा 'जया जी… मेरे पैप्स को कुछ मत बोलो वरना…'

बॉलीवुड चुस्कीराखी सावंत को मिला पाकिस्तानी दूल्हा! पाक में करेंगी तीसरी शादी, इस देश में मनाएंगी हनीमून

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: सफलतापूर्वक हुई राखी की सर्जरी, डॉक्टरों ने निकाला ट्यूमर; एक्स हसबैंड ने बताई कैसी है तबीयत

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health: ट्यूमर के ऑपरेशन से पहले टूटी राखी, ऑन कैमरा फैन्स से की दुआ मांगने की अपील

बॉलीवुड चुस्कीRakhi Sawant Health Update: कैंसर की खबरों के बीच राखी सावंत ने बताया सच, बोलीं- "मेरे गर्भाशय में 10 सेमी का ट्यूमर...जल्द होगी सर्जरी"

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया