लाइव न्यूज़ :

सलमान खान की फिल्म 'अंतिम' का पहले दिन रहा खराब कलेक्शन, ट्विटर पर ट्रेंड हुआ बॉयकॉट बॉलीवुड

By रुस्तम राणा | Updated: November 27, 2021 15:31 IST

अभिनेता सलमान खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म के पहले दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही। हालांकि उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि फिल्म वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन 4.25-4.50 करोड़ के बीच रहाफिल्म के साथ ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है बॉयकॉट बॉलीवुड

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रुथ' पहले दिन दर्शकों को रास नहीं आई। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर 3.95-4.15 करोड़ के बीच रहा है, जो कि उम्मीद से काफी कम है। अभिनेता सलमान खान और आयुष शर्मा अभिनीत यह फिल्म 26 नवंबर शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अभिनेता सलमान खान की फैन फॉलोइंग को देखते हुए फिल्म के पहले दिन की कमाई कुछ खास नहीं रही। हालांकि उम्मीद यह भी लगाई जा रही है कि फिल्म वीकेंड में अच्छा कलेक्शन कर सकती है।

इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर हैशटेग के साथ बॉयकॉट बॉलीवुड भी ट्रेंड कर रहा है, यूजर्स इस ट्रेंड के जरिए न केवल सलमान खान और बल्कि उनकी इस फिल्म को भी ट्रोल बॉयकॉट करने की बात कह रहे हैं। 

 

हालांकि मशहूर फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने अंतिम फिल्म को पॉवर पेक्ड बताते हुए तीन स्टार दिए हैं। अपने ट्विटर उन्होंने लिखा, गैंगस्टर ड्रामा जो आपको ज्यादातर हिस्से में बांधे रखती है। हालाँकि यह एक बार-बार दोहराए जाने वाले प्लॉट पर आधारित है। लेकिन ट्विस्ट एंड टर्न सलमान खान का चरित्र और साथ में आयुष शर्मा का अभिनय शानदार है। 

बता दें कि इस फिल्म में सलमान खान एक सिख का रोल प्ले करते हुए नजर आ रहे हैं जो एक पुलिस अफसर है। साथ ही आयुष शर्मा और प्रज्ञा जायसवाल मुख्य भूमिका में है। इस फिल्म से पहले इसी साल सलमान खान की फिल्म राधे रिलीज हुई थी, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं कर सकी थी। ऐसे में सलमान खान को इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। फिल्म को संजय मांजरेकर ने डायरेक्ट किया है। 

टॅग्स :सलमान खानबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Box Office: धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, पहले वीकेंड पर ₹558.45 करोड़!

बॉलीवुड चुस्कीबॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर 2' का तूफान, 3 दिन की रिकॉर्ड तोड़ कमाई से सब हैरान

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?