लाइव न्यूज़ :

छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे वाले ओमकार कपूर मना रहे अपना 35 वाँ जन्मदिन,जानिए अब कहां है ओमकार

By वैशाली कुमारी | Updated: October 31, 2021 15:51 IST

अभिनेता ओमकार कपूर  ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। शुरुआत में ही उन्हें कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।

Open in App
ठळक मुद्दे पंचनामा 2, यू मी और घर, झूठा कहीं का जैसी फिल्मों के बाद बॉलीवुड में उनकी वापसी के रास्ते खुल गए हैं।ओमकार बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं

ओमकार कपूर का नाम आप शायद ही जानते होंगे, लेकिन "छोटा बच्चा जान के ना कोई आंख दिखाना रे" गाने का वो छोटा और प्यारा सा बच्चा आपको जरूर याद होगा। 90 के दशक की फिल्म मासूम का ये बाल कलाकार अब बड़ा हो चुका है और अब काफी हैंडसम दिखता है।

आप सोच रहे होंगे कि आज अचानक से उस बच्चे की बात क्यों? वो इसलिए क्यूंकि मासूम फिल्म का वो मासूम सा लड़का अब बड़ा हो गया है और आज उसी बच्चे का 35 वा जन्मदिन है। क्यों चौक गए ना, जी हां ओमकार कपूर अब 35 साल के हो गए हैं और आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। 

अभिनेता ओमकार कपूर  ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। शुरुआत में ही उन्हें कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला। बाल कलाकार के तौर पर कई फिल्में मिली जिसमें जुड़वा में उन्होंने सलमान खान के बचपन का रोल निभाया था। वहीं हीरो नंबर एक में गोविंदा के साथ दिखे। इसके अलावा फिल्म जुदाई में वो अनिल कपूर और श्रीदेवी के बेटे बने थे। वे दिवगंत अभिनेत्री श्रीदेवी और अनिल कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखाई दिए थे।  ओमकार कपूर का जन्म 31 अक्तूबर, 1986 को मुंबई में हुआ। बचपन में शरारती से दिखने वाले ओमकार अब बेहद हैंडसम दिखते हैं। बड़े होने के बाद अभिनेता ने लव रंजन की सफल फिल्म ‘पंचानामा 2’ से एक बार फिर बॉलीवुड में धमाकेदार वापसी की। इसके बाद वह ‘यू, मी और घर’, ‘झूठा कहीं का’ और वेब सीरीज ‘फॉरबिडेन लव: अरेंज्ड मैरिज’ में दिखाई दिए।

बहरहाल पंचनामा 2, यू मी और घर, झूठा कहीं का जैसी फिल्मों के बाद बॉलीवुड में उनकी वापसी के रास्ते खुल गए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमकार अब कई प्रोजेक्ट्स में काम कर रहे हैं जो आने वाले कुछ समय में ऑडिएंस के सामने होंगी। ओमकार बॉलीवुड में अपनी वापसी को लेकर काफी मेहनत कर रहे हैं।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबॉलीवुड हीरो
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!