लाइव न्यूज़ :

Box Office Collection: सोमवार को कम हुई 'ऑक्टोबर' की कमाई,जानें अब तक का कलेक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 17, 2018 15:31 IST

वरुण धवन और बनिता संधू के अभिनय से सजी फिल्म 'ऑक्टोबर' को हर कोई जमकर पसंद कर रहा है।

Open in App

मुंबई, 17 अप्रैल:  वरुण धवन और बनिता संधू के अभिनय से सजी फिल्म 'ऑक्टोबर' को हर कोई जमकर पसंद कर रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर सराहा जा रहा है।  शूजित सरकार के डायरेक्शन में बनी कम बजट की इस फिल्म का उद्देश्य ही एक अच्छी कहानी से दर्शकों को रूबरू करवाना था और ऐसा ही हुआ भी है। 

वहीं, कमाई के मामले में वरुण के लिए भी ये फिल्म उनकी अब तक की सभी फिल्मों से वीकेंड पर सबसे बुरा प्रदर्शन करने वाली फिल्म साबित हुई है, लेकिन बावजूद इसके उन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है।

 चार दिन में इस फिल्म ने कुल 22.95 करोड़ रुपये बॉक्स ऑफिस पर कलेक्ट किए हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म के अब तक के कलेक्शन को शेयर करते हुए इसकी जानकारी दी है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की अब तक की जर्नी को देखें, तो इसने शुक्रवार को 5.04 करोड़, शनिवार को 7.47 करोड़, रविवार को 7.74 करोड़ और सोमवार को 2.70 करोड़ का कारोबार किया है।

फिल्म इंडस्ट्री ने भी इस फिल्म की तारीफ में कोई कमी नहीं छोड़ी है। अमिताभ बच्चन ने इस फिल्म की तारीफ में एक ट्वीट में लिखा, 'ऑक्टोबर फिल्म, एक पुष्प हरश्रंगार का, जेंटल, सॉफ्ट, श्रीकृष्ण इसे पारिजात कहते थे, बंगाल में शिउली कहा जाता है। एक ऐसा अनोखा पेड़ जो फूलों के फल बनने का इंतजार नहीं करता। चांदनी रात में चमकता है, सुबह होने से पहले झड़ जाता है।'

टॅग्स :बॉक्सवरुण धवनबनिता संधूबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: वरुण धवन ने ऐसे मनाया बर्थडे, गायों को खिलाया चारा, बेटी के साथ बिताया खास दिन

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

बॉलीवुड चुस्की'पुष्पा 2' को पछाड़कर दुनिया भर में तीसरी सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली भारतीय फ़िल्म बनी 'धुरंधर 2', होश उड़ा देगी कमाई

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने रिलीज से पहले ही मचाया धमाल! पेड प्रीव्यू में तगड़ी कमाई

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार