लाइव न्यूज़ :

बर्थडे स्पेशल: जब सादगी से भरी नूतन ने पहना था स्वीम सूट, 1960 के दशक में मच गया था तहलका

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2018 13:16 IST

Nutan Birth Anniversary: बॉलीवुड पर 4 दशक तक राज करने वाली एक्ट्रेस नूतन की 4 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। नूतन के चाहने वालों की लिस्ट आज भी वैसी की वैसी ही है।

Open in App

मुंबई, 4 जून: बॉलीवुड पर 4 दशक तक राज करने वाली एक्ट्रेस नूतन की 4 जून को बर्थ एनिवर्सरी है। नूतन के चाहने वालों की लिस्ट आज भी वैसी की वैसी ही है। 4 जून 1936 को बॉम्बे में अभिनेत्री का जन्म हुआ था। महज 14 साल की उम्र से 'हमारी बेटी' से उन्होंने अपने सिने सफर की शुरुआत की थी। इस फिल्म को नूतन की मां शोभना समर्थ ने ही डायरेक्ट किया था। नूतन का ताल्लुक फिल्मी परिवार से रहा है। नूतन के माता-पिता डायरेक्टर थे जबकि बहन तनूजा एक्ट्रेस हैं। नूतन बॉलीवुड का वो हीरा हैं जिसकी चमक आज तक बरकरार है।से 

बॉलीवुड में संघर्ष

बतौर बाल कलाकार करियर की शुरुआत करने के बाद नूतन ने अखिल भारतीय सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लिया जिसमें वह प्रथम चुनी गई। इसके बाद भी कहते हैं उनका बॉलीवुड के किसी निर्माता का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। कहते हैं फिल्मों में काम पाने के लिए नूतन को खासा संघर्ष करना पड़ा था। साल 1963 में रिलीज हुई 'बंदिनी' फिल्म में नूतन ने युवा कैदी का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया और इस फिल्म के बाद उन्होंने कभी फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

जब पर्दे पर चौंकाया

अपनी सादगी से सभी को दीवाना करने वाली नूतन ने एक बाद फैंस को चौंका दिया था। साल 1958 में रिलीज फिल्म 'दिल्ली का ठग' में पहली बार स्विमिंग सूट पहनकर नूतन ने उस समय के दर्शकों को चौंका दिया था। किसी को विश्वास ही नहीं हुआ कि वह नूतन हैं। इसके बाद उन्होंने फिल्म 'बारिश' में भी खासा बोल्ड सीन देकर फैंस को चौंकाया था।

फिल्मों की पहली मिस इंडिया

आज के समय में किसी भी मिस इंडिया के लिए सिनेना में काम मिलना बेहद आसाना काम है। लेकिन नूतन के साथ ऐसा नहीं था। नूतन को मिस इंडिया का खिताब जीतने के बाद भी बॉलीवुड में शुरुआत करने के लिए संघर्ष करना पड़ा था। कहते हैं बतौर मिस इंडिया बनने के बाद बॉलीवुड नें करियर बनाने वाली वह पहली अभिनेत्री हैं।

अफेयर से बंटोरी सुर्खियां

अपने बेहतरीन अभिनय के साथ नूतन के अफेयर ने भी खूब सुर्खियां बंटोरी थीं। फिल्म देवी की शूटिंग संजीव कुमार और नूतन में दोस्ती हो गई और उसके बाद से ही दोनों के अफेयर की खबरें आईं। उस समय हांलाकि नूतन पहले से शादीशुदा थीं। इतना ही नहीं शम्मी कपूर के साथ भी उनके अफेयर की उस जमाने में खबरें रहीं। कहते हैं शम्मी कपूर नूतन के शांत व्यवहार और अभिनय पर फिदा थे।

सबसे ज्यादा फिल्मफेयर जीते

बेस्ट एक्ट्रेस कैटेगरी में फिल्मफेयर के सबसे ज्यादा अवॉर्ड पाने वाली एक्ट्रेस नूतन के नाम फिल्मफेयर के सबसे ज्यादा अवॉर्ड्स हैं। उन्होंने पांच फिल्मों 'सीमा' (1957), 'सुजाता' (1959), 'बंदिनी' (1973), 'मिलन' (1967) और 'मैं तुलसी तेरे आंगन की' (1978) के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसके अलावा 'मेरी जंग' के लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड दिया गया था। यहीं नहीं नूतन को 1974 में भारत सरकार ने देश के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्म श्री से भी नवाजा था।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?