लाइव न्यूज़ :

नुसरत भरूचा को शूटिंग के दौरान आया वर्टिगो अटैक, मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल में करवाना पड़ा भर्ती

By वैशाली कुमारी | Updated: August 7, 2021 21:06 IST

फिल्ममेकर लव रंजन के फिल्म के सेट पर बुरी तरह बीमार हो गईं। इसी बीच अचानक शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल  में भर्ती करवाना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देनुसरत भरुचा लव रंजन की एक फिल्म की शूटिंग, मुंबई के एक स्टूडियों में कर रही थी नुसरत ने फिल्म कि शूटिंग 23-24 दिनों तक बहुत अच्छी तरह से पूरी भी कर ली थीएक्ट्रेस का ब्लड प्रेशर गिरकर 65/55 हो गया था

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरूचा  की तबीयत पिछले कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है और इसके चलते वो फिल्ममेकर लव रंजन के फिल्म के सेट पर बुरी तरह बीमार हो गईं। इसी बीच अचानक शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस को मुंबई के हिन्दुजा अस्पताल  में भर्ती करवाना पड़ा। वहीं डॉक्टर्स ने बताया कि उन्हें वर्टिगो अटैक पड़ा था। राहत की बात यह है कि वह अस्पताल में भर्ती नहीं है, डॉक्टर्स ने नुसरत को कम से कम 15 दिनों के लिए आराम की सलाह दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नुसरत भरुचा लव रंजन की एक फिल्म की शूटिंग, मुंबई के एक स्टूडियों में कर रही थी। बतादें कि नुसरत ने फिल्म कि शूटिंग 23-24 दिनों तक बहुत अच्छी तरह से पूरी भी कर ली थी। लेकिन अब अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने के कारण शूटिंग को रोक दिया गया है।

वहीं नुसरत ने एक इंटरव्यू में बताया है कि डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें वर्टिगो अटैक हुआ है, जो तनाव के कारण होता है। एक्ट्रेस ने कहा, "मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान एक होटल में रुकी हुई थी। यह होटल भी फिल्म के सेट के करीब ही था, इसीलिए मैं यहां रुकी हुई थी। ताकि घर से आने जाने में मेरा वक्त बच जाए।" 

नुसरत ने आगे बताया, "लगातार 3 सप्ताह तक काम करते रहने कि वजह से मुझे बहुत कमजोरी महसूस हो रही थी, इसलिए मैंने आराम करने के लिए शूट से एक दिन कि छुट्टी भी ले ली थी। मुझे लगा था कि एक दिन के आराम से मैं ठीक हो जाऊंगी, लेकिन अगले ही दिन जब मैं सेट पर पहुंची तो मेरी तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। इसके बाद मुझे हिन्दुजा अस्पताल ले जाया गया। मेरी हालत इतनी खराब हो गई थी कि मुझे ले जाने के लिए व्हीलचेयर की जरूरत पड़ी।"

नुसरत ने कहा, "मेरी तबयत इतनी बिगड़ गई थी कि मैं खडे़ होना तो दूर, बोल भी नहीं पा रही थी। पिछसे 6-7 दिन मेरे लिए बहुत बुरे थे। मुझे एडमिट तो नहीं किया, लेकिन डॉक्टर्स की सलाह पर मैं घर पर ही दवाई ले रही हूं और आराम कर रही हूं। डॉक्टर ने मुझे 15 दिन बेड रेस्ट करने के लिए कहा है।"

बता दें कि एक्ट्रेस का ब्लड प्रेशर गिरकर 65/55 हो गया था, फिलहाल वो पहले से स्वस्थ हैं और घऱ पर आराम कर रही हैं।

टॅग्स :नुसरत भरूचाबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल