लाइव न्यूज़ :

आलिया-रणबीर अब आरके स्टूडियो में नहीं, मुंबई के ताज में लेंगे सात फेरे! राहुल भट्ट ने कहा- 20 अप्रैल से पहले होगी शादी

By अनिल शर्मा | Updated: April 12, 2022 16:20 IST

आलिया भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने कहा कि मैं आपको तारीखें नहीं बता सकता, लेकिन मैं आश्वस्त कर सकता हूं। यह 20 अप्रैल से पहले हो जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देरणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की सही तारीख को लेकर काफी भ्रम हैआलिया के भाई राहुल भट्ट अलग-अलग मीडिया प्लेटफार्मों पर अलग-अलग बातें बोल रहे हैंराहुल ने कहा कि आलिया-रणबीर की शादी ताज में होगी

मुंबईः आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी कब है? लोगों मे पशोपेश की स्थिति बनी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स से लेकर अभिनेताओं के रिश्तेदार तक कुछ भी सही सही नहीं बता रहे हैं। अभी तक ये तय माना जा रहा था कि आलिया और रणबीर इसी हफ्ते आरके स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधेंगे लेकिन अब आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने बताया है कि शादी टाल दी गई है। शादी की नई तारीख अभी तय की जानी है।

आजतक से बातचीत में राहुल ने शादी के टाले जाने की बात कही लेकिन अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिए साक्षात्कार में राहुल ने अपनी बात से ही पलट गए। मीडिया पोर्टल से बातचीत में उन्होंने कहा कि शादी की तारीख बदली नहीं गई, लेकिन वैवाहिक कार्यक्रम का स्थान बदल दिया गया है। राहुल ने बताया कि आलिया और रणबीर अब आरके स्टूडियो के बजाय ताज होटल कोलाबा में सात फेरे लेंगे। और दोनों 20 अप्रैल से पहले शादी करेंगे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की सही तारीख को लेकर काफी भ्रम है। जबकि IndiaToday.in को सूत्रों से स्वतंत्र रूप से पता चला है कि शादी 15 अप्रैल को होगी, आलिया के सौतेले भाई राहुल भट्ट ने आजतक को बताया कि इस जोड़े ने अपनी शादी की तारीख बदलने का फैसला किया है। अब, एचटी के साथ एक विशेष साक्षात्कार में, राहुल ने कहा कि तारीख नहीं बदली गई है, लेकिन विवाह स्थल बदल गया है।

राहुल ने कहा, "हां, शादी इस हफ्ते हो रही है और इसे स्थगित नहीं किया गया है। मैं केवल इतना कह सकता हूं कि यह समय की बात है जब तक आप उनकी तरफ से आधिकारिक रिलीज नहीं देखते। मैं आपको तारीखें नहीं बता सकता, लेकिन मैं आश्वस्त कर सकता हूं।  यह 20 अप्रैल से पहले हो जाएगा।

टॅग्स :रणबीर कपूरआलिया भट्टबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल