लाइव न्यूज़ :

QNET Fraud Case: शाहरुख खान, अनिल कपूर सहित 500 के खिलाफ नोटिस, जानें पूरा मामला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 28, 2019 10:47 IST

क्यू नेट एवं विहान डायरेक्ट सेलिंग प्रा. लि. से कथित भुगतान के मामले में पुलिस ने किंग खान शाहरुख, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ जैसे शीर्ष फिल्मी कलाकारों समेत करीब 500 लोगों को नोटस जारी किया है

Open in App

क्यू नेट एवं विहान डायरेक्ट सेलिंग प्रा. लि. से कथित भुगतान के मामले में पुलिस ने किंग खान शाहरुख, बोमन ईरानी और जैकी श्रॉफ जैसे शीर्ष फिल्मी कलाकारों समेत करीब 500 लोगों को नोटस जारी किया है. उनसे भुगतान का ब्यौरा देने को कहा गया है. यह विहान कंपनी की कथित धोखाधड़ी का मामला है. यह क्यू आई ग्रुप इन इंडिया की उप फ्रेंचाइजी कंपनी है जो भारत में क्यू नेट ब्रांड नाम से विपणन करती है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने हाल ही में कहा है कि क्यू

नेट घोटाले में कथित संलिप्तता को लेकर कई लोग गिरफ्तार किए गए हैं. इस घोटाले में देशभर के लाखों लोगों को करोड़ों रु. का चूना लगाया गया. हालांकि क्यू नेट ने आरोप का खंडन किया और उसका कारोबारी धंधा बिल्कुल वैध है. अधिकारी ने कहा कि अनिल कपूर, अल्लू सिरीष और क्रिकेटर युवराज सिंह को भी नोटिस जारी किया जाएगा.

अधिकारी ने कहा, ''क्यू नेट मामले की जांच के दौरान हमने पाया कि कुछ हस्तियों ने कंपनी की प्रचार गतिविधियों में हिस्सा लिया. हमने उन्हें चार मार्च को पेश होकर अपने इस काम के संदर्भ में मिले पारिश्रमिक और अन्य अनुलाभों पर सफाई देने को कहा है.''

अधिकारी के अनुसार, उन्हें सीआरपीसी की धारा 91 के तहत व्हाट्स ऐप्प नंबर पर नोटिस भेजा गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया कि जिन्हें नोटिस मिला है, वे अपने प्रतिनिधियों के मार्फत अपना ब्यौरा पेश कर सकते हैं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से पेश होने की जरूरत नहीं है.

टॅग्स :शाहरुख़ खानअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्कीएक साल में ₹2000 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाले दूसरे भारतीय अभिनेता बने अक्षय खन्ना, प्रभास, अल्लू अर्जुन को पछाड़ा

क्रिकेटकेकेआर से बाहर होंगे मुस्तफिजुर रहमान?, BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स को रिलीज करने को कहा...

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?