लाइव न्यूज़ :

'नोटबुक' का सॉग 'मैं तारे...' हुआ रिलीज, अच्छे लिरिक्स और कम्पोजिशन के बावजूद सलमान खान की आवाज ने कर दिया गाने को बर्बाद

By मेघना वर्मा | Updated: March 18, 2019 17:24 IST

नोटबुक का यह पांचवा गाना आज रिलीज हुआ है। गाने की शुरुआत भी भाईजान सलमान खान से होती है और अंत भी। हां बीच-बीच में फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस को जगह मिल गई है।

Open in App

सलमान खान के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म नोटबुक का पहला गाना मैं तारे आज रिलीज हो गया है। प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल की फिल्म के इस गाने को आवाज भी खुद भाईजान ने ही दी है। बता दें दो दिन पहले गाने का टीजर रिलीज किया गया था। इस गाने में सलमान खान ब्लैक चश्में और आउट फिट में दिख रहे हैं। वहीं गाना तो ठीक है मगर दबंग खान की आवाज ने एक बार फिर निराश कर दिया है। 

कैसा है सलमान खान को गाना मैं तारे

नोटबुक का यह पांचवा गाना आज रिलीज हुआ है। गाने की शुरुआत भी भाईजान सलमान खान से होती है और अंत भी। हां बीच-बीच में फिल्म के एक्टर और एक्ट्रेस को जगह मिल गई है। वहीं गाने के लिरिक्स और कम्पोजिशन काफी अच्छे हैं। मगर एज ए सिंगर सलमान खान ने गाने के साथ न्याय नहीं किया है। ये कहना गलत नहीं होगा कि अगर सलमान कि जगह किसी भी और सिंगर ने ये गाना गाया होता तो गाना काफी अच्छा होता।

दो दिन पहले रिलीज हुआ था टीजर

हैंगओवर और मैं हूं हीरो तेरा गाने के बाद एक बार फिर से सलमान खान सिंगर की भूमिका निभाई है। हलांकि वो इस बार जादू चलाने में कामयाब नहीं हो पाएं हैं। जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल की फिल्म नोटबुक में भाईजान एक बार फिर से गाना गाते दिखाई देंगे। मैं तारे गाने का टीजर 16 मार्च को रिलीज कर दिया गया था। 

 

खबर है कि इस गाने को पहले पाकिस्तानी सिंह आतिफ असलम ने अपनी आवाज दी थी। ट्रेलर लॉन्च के समय फिल्म मेकर नितिन कक्कड़ ने इस बात का खुलासा भी किया था। मगर बाद में बताया गया कि उन्हें इस गाने के लिए नई आवाज मिल गई है और वो कोई और नहीं खुद भाईजान यानी सलमान खान हैं।

प्रनूतन और जहीर इकबाल पर इस गाने को फिल्माया गया है। गाने में प्यार और कश्मीर की खूबसूरती कूट-कूट के भरी गई है। गाने में एक इनोसेंट आकर्षण को जोड़ते हुए, नोटबुक का तीसरा गीत 'बुमरो' आपका दिल जीत लेगा। ये कश्मीर का फोक सांग है जिसको नए तड़के के साथ पेश किया गया है। फिल्म 'नोटबुक' 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :नोटबुक मूवीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान के बहनोई एक्टर आयुष शर्मा को मिली धमकी, ईमेल भेजने वाले ने खुद को बिश्नोई गैंग का बताया

बॉलीवुड चुस्की'इक्कीस' की स्क्रीनिंग में छलका जज्बातों का सैलाब, सलमान खान भी धर्मेंद्र को देख हुए भावुक

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: बर्थडे सेलिब्रेशन में भाईजान का देसी अंदाज, खुद हाथों से बनाई ‘भाऊंची भेळ’

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?