लाइव न्यूज़ :

नोटबुक के निर्माता पुलवामा में शहीद हुए सीआरपीएफ के परिवारों को करेंगे 22 लाख रुपये की मदद!

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 19, 2019 14:47 IST

Pulwama Attack: फिल्म 'नोटबुक' के निर्माता सलमान खान फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियोज ने पुलवामा अटैक में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों को 22 लाख रुपये की राशि मदद देने का फैसला किया है।

Open in App

पुलवामा अटैक के शहीदों के परिवारवालों को फिल्म 'नोटबुक' के निर्माता सलमान खान फिल्म्स और सिने 1 स्टूडियोज ने 22 लाख रुपये की राशि मदद देने का फैसला किया है। 

फिल्म 'नोटबुक' की शूटिंग साल 2018 में अक्टूबर-नवंबर के महीनों में पूरी तरह से कश्मीर में की गई थी। निर्माता का कहना है की पूरी टीम मुख्य रूप से घाटी में भारतीय सेना, सीआरपीएफ और कश्मीर के लोगों के प्रयासों के कारण सुरक्षित रूप से फ़िल्म की शूटिंग को अंजाम दे सकी थी। भारतीय सेना, सीआरपीएफ और कश्मीर के लोगों ने लगातार यह सुनिश्चित किया है कि सबसे चरम परिस्थितियों में भी इस क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और फिल्म की शूटिंग बिना किसी परेशानी के पूरी की जा सके। 

फिल्म के निर्माता ने कहा की वो देश के लिए शहीद हो चुके वीर जवानों को श्रंद्धांजलि अर्पित करते है और इस मुश्किल घड़ी में शहीदों के परिवारों के साथ खड़े है।

नोटबुक 2019 में रिलीज होने वाली बॉलीवुड रोमांस-ड्रामा फ़िल्म है जिसमें जहीर इकबाल और प्रनूतन बहल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म "नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :नोटबुक मूवीसलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया