लाइव न्यूज़ :

रिलीज होने से पहले ही IMDb पर मोस्ट एंटिसिपेटेड की लिस्ट में शामिल हुई 'नोटबुक'

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: March 25, 2019 14:00 IST

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?

Open in App

इस शुक्रवार रिलीज होने वाली सलमान खान फिल्म्स की नोटबुक  अभी से सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म के लिए जबरदस्त उत्साह को देखते हुए, आईएमडीबी ने नोटबुक को सबसे प्रत्याशित फिल्म घोषित किया है। बॉलीवुड में दो नए चेहरों का परिचय देते हुए, नोटबुक के साथ ज़हीर इकबाल और प्रनूतन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे है। नवोदित कलाकारों की फ्रेश केमिस्ट्री फ़िल्म की रिलीज़ से पहले ही वाहवाही बटोर रही है जिसने दर्शकों को फ़िल्म के प्रति प्रत्याशित कर दिया है।

सलमान खान फिल्म्स ने दर्शकों की जिज्ञासा से वाकिफ़ करवाते हुए आईएमडीबी सूची के परिणाम को सोशल मीडिया पर साझा किये है। कश्मीर की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गयी, नोटबुक नेशनल अवार्ड विजेता नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित है और इसे सलमान खान द्वारा प्रस्तुत किया गया है। फिल्म के साथ जहीर इकबाल और प्रनूतन बॉलीवुड में अपनी शुरुआत कर रहे है।

कश्मीर की पृष्ठभूमि में स्थापित "नोटबुक" दर्शकों को एक रोमांटिक सफ़र पर ले जाएगी, जिसे देख कर आपके जहन में सवाल उमड़ पड़ेगा कि, क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ सकते हैं जिससे आप कभी मिले नहीं है?

नोटबुक को कश्मीर की खूबसूरत घाटियों में फ़िल्माया गया है, जिसमें दो प्रेमी फिरदौस और कबीर की प्रामाणिक प्रेम कहानी के साथ-साथ बाल कलाकारों की दमदार कास्टिंग देखने मिलेगी जो कहानी में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नितिन कक्कड़ द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म सलमान खान, मुराद खेतानी और अश्विन वर्दे द्वारा निर्मित है। फ़िल्म "नोटबुक" 29 मार्च, 2019 को रिलीज होने के लिए तैयार है।

टॅग्स :नोटबुक मूवीजहीर इकबाल
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी सिन्हा ने शेयर की वन मंथ एनिवर्सरी की तस्वीरें, पूल में साथ दिखे सोनाक्षी और जहीर

बॉलीवुड चुस्कीबहू सोनाक्षी सिन्हा के बारे में पहली बार बोलीं जहीर की मां, मीडिया के सामने खोला राज; कही ये बात...

बॉलीवुड चुस्कीसोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का वीडियो वायरल, कैजुअल लुक में घुमते दिखे कपल

बॉलीवुड चुस्कीशत्रुघ्न सिन्हा को मिली हॉस्पिटल से छुट्टी, बताई एडमिट होने की वजह

बॉलीवुड चुस्कीशादी के 5 दिन बाद ही उड़ी सोनाक्षी सिन्हा के प्रेगनेंसी की अफवाह, जानें क्या है सच

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया