लाइव न्यूज़ :

'महाभारत' के दौरान लाइट जाने पर लोग ट्रांसफर में लगा देते थे आग, सालों बाद 'कृष्ण' ने खोला राज

By अमित कुमार | Updated: April 6, 2020 17:19 IST

लॉकडाउन के बीच एक बार डीडी भारती पर महाभारत की वापस हो चुकी है। आज भी सीरियल को लोगों से उतना ही प्यार मिल रहा है जितना पहले मिला करता था।

Open in App
ठळक मुद्दे 'महाभारत' में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने दोबारा शो के प्रसारण पर खुशी जताई है। 'रामायण' और 'महाभारत' ने लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया।

साल 1988 में 'महाभारत' ने टीवी पर दस्तक दी थी। चैनल पर सीरियल के आते ही यह लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गया था। लॉकडाउन के बीच एक बार डीडी भारती पर महाभारत की वापस हो चुकी है। आज भी सीरियल को लोगों से उतना ही प्यार मिल रहा है जितना पहले मिला करता था। 'महाभारत' में कृष्ण का रोल निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने दोबारा शो के प्रसारण पर खुशी जताई है। 

नीतीश भारद्वाज ने एक इंटरव्यू के दौरान सीरियल से जुड़े पुरानी कई यादों को शेयर किया है। नीतीश ने कहा, ''महाभारत' को लेकर लोगों के बीच खासा क्रेज था। बिहार और यूपी में सुबह 9 से 10 बजे के बीच लाइट जाने पर लोगों में इतना गुस्सा भर जाता था कि वह ट्रांसफार्मर में आग लगा देते थे। लोगों की डर के कारण बिजली विभाग उस समय लाइट का खासा ख्याल रखते थे।'

नीतीश ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि शहर के हालात भी कुछ ज्यादा अच्छे नहीं थे। हमारी पूरी बिल्डिंग में केवल दो घरों में टीवी हुआ करता था। 'महाभारत' के समय घर के दरवाजे तक लोगों की भीड़ रहती थी। 'रामायण' और 'महाभारत' ने लोगों को एक साथ जोड़ने का काम किया। ये दोनों धारावाहिक आज भी लोगों के लिए वहीं काम कर रही है।

टॅग्स :महाभारतकोरोना वायरस लॉकडाउनबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल