लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और राहुल गांधी के बाद अब नितिन गडकरी पर बन रही है बायोपिक

By मेघना वर्मा | Updated: February 16, 2019 12:18 IST

फिल्म का नाम गडकरी रखा गया है। 12 फरवरी को जारी हुए इसके ट्रेलर को देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म में उनके बचपन से लेकर उनके राजनैतिक सफर को दिखाया जाएगा।

Open in App

बॉलीवुड में राजनेताओं पर बनीं बायोपिक्स की भरमार सी आ चली है। ठाकरे, उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक, एक्सिडेंटल प्राइमिनिस्टर, पीएम मोदी और माई नेम इज रागा के बाद अब एक और राजनैतिक धुरंधर पर फिल्म बन रही है। जी हां केंद्रीय मंत्री नितन गडकरी भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं। नितिन गडकरी पर बनी फिल्म गडकरी का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 

फिल्म का नाम गडकरी रखा गया है। 12 फरवरी को जारी हुए इसके ट्रेलर को देखकर ये कहा जा सकता है कि फिल्म में उनके बचपन से लेकर उनके राजनैतिक सफर को दिखाया जाएगा। नितिन गड़करी का स्वंय सेवक से निकलर बीजेपी में शामिल होना और उनका मंत्री बनने तक के सफर को इसमें दिखाया जाएगा। इसी साल इतनी सारी बायोपिक देखकर लग तो यही रहा है कि बॉलीवुड पर भी लोकसभा चुनाव का असर पड़ गया है।

कैसा है ट्रेलर

एक मिनट 45 सेकेंड के इस ट्रैलर को देखकर अभी ये कुछ भी नहीं कहा जा सकता कि फिल्म कैसी होगी। मगर फिल्म के डायरेक्टर ने कहा है कि फिल्म में सिर्फ सही तथ्यों को दिखाया जाएगा। वहीं फिल्म में नितिन गडकरी का किरदार निभा रहे एक्टर में दम नहीं दिख रहा है। फिल्म के ट्रेलर में कोई ऐसी रोचक चीजें नहीं है जिनकी वजह से आप इस फिल्म की ओर आकर्षिक हों। 

फिल्म के निर्देशक अनुराग भुसारी ने कहा कि ये फिल्म नितिन गडकरी की तारीफ के लिए नहीं बनी है बल्कि इस फिल्म से उनके संघर्ष को दिखाया जाएगा। अब बताइए भला संघर्ष जीवन में कौन नहीं करता। अब और ज्यादा संघर्ष कीजिए क्या पता कल आपके ऊपर भी बायोपिक बन जाए। 

खैर डायरेक्टर ने आगे कहा कि उन्होंने 20 क्रू  मेंम्बर्स के साथ इस फिल्म पर आखिरी साल सितंबर में काम शुरू किया था। इसकी शूटिंग नागपुर में हुई है। ये फिल्म क्राउड फंडिग से बनी फिल्म है। बताया जा रहा है कि ये फिल्म 5 मार्च से पहले यू-ट्यूब पर रिलीज होगी।

टॅग्स :नितिन गडकरीबायोपिक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे दत्ता मेघे?, 89 वर्ष की आयु में निधन

भारतToll Tax Rule Change: अब इन एक्सप्रेसवे पर नहीं लगेगा टोल, 15 फरवरी से लागू होगा नियम; पूरी डिटेल यहां

कारोबारनागपुर-मुंबई हाईस्पीड का डीपीआर क्याें बनाया रे?, वर्ष 2021 में हुई थी सर्वेक्षण की शुरुआत, बजट में घाेर अनदेखी से मायूसी?

ज़रा हटकेक्या आपने किसी और के लिए सुरक्षा कर्मियों को ऐसे रोते देखा है?, अजीत पवार के जाने से दुखी कर्मचारी, भावुक वीडियो

भारतAjit Pawar Funeral: अमित शाह, नितिन गडकरी और राज ठाकरे बारामती पहुंचे, उमड़े लोग, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?