लाइव न्यूज़ :

'मां' के रोल को अमर कर गईं न‍िरूपा रॉय, अमिताभ इन्हें अपनी मां मानने लगे थे

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 4, 2018 09:30 IST

जब 2004 में निरूपा रॉय ने दुनिया को अलविदा कहा तो बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा, आज मैंने अपनी मां खो दी।

Open in App

बॉलीवुड की मशहूर 'मां' निरूपा रॉय का आज जन्मदिन है। हिन्दी सिनेमा में निरूपा रॉय को ऐसी अभिनेत्री के तौर पर याद किया जाता है जिन्होंने अपने किरदारों से मां के चरित्र को नया आयाम दिया। बॉलीवुड की इस 'मां' का जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात में हुआ था और उनका असली नाम कोकिला किशोरचंद्र बुलसारा था।

पति की जिद्द ने बनाया निरूपा को बॉलीवुड का सितारा

न‍िरूपा रॉय के पति फिल्मों में हीरो बनना चाहते थे जिसके लिए उन्होंने एक निर्देशक से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि आपकी सूरत फिल्मों के अनुकूल नहीं है लेकिन यदि वे चाहें तो उनकी पत्नी निरूपा रॉय को हीरोइन का रोल दे सकते हैं। निरूपा रॉय की शादी 15 साल की उम्र में ही हो गई थी और उसके बाद वह अपने पति कमल रॉय के साथ मुंबई आ गईं थी। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू किया।

निरुपा रॉय ने गुजराती फिल्मों से की शुरुआत

सन् 1946 में गुजरती फिल्म गुणसुंदरी से उन्होंने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की। उनकी पहली हिंदी फ़िल्म सन् 1949 में आयी हमारी मंजिल थी। इसके बाद कई फिल्मों में उन्होंने पार्वती, द्रौपदी आदि के पौराणिक चरित्र किए। जिसके बाद उन्होंने 275 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और कई अवार्ड अपने नाम किए हैं।

सबसे कम उम्र में मां बनने  वाली कलाकार थीं निरूपा

1955 में केवल 24 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुनीमजी फिल्म में अपने से काफी बड़े देवानंद की मां की भूमिका निभाई। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहअभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड दिया गया। वह सबसे छोटी उम्र से ही मां का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री थीं। उन्होंने 1970 से 1980 के दशक के बीच कई फिल्मों में मां की भूमिका निभाईं थी , जिसके बाद उनको बॉलीवुड की मां कहा जाने लगा। 

बिग बी की कही जाती हैं 'मां'

दीवार, मुकद्दर का सिकंदर, अमर अकबर एंथोनी, सुहाग जैसी अनेको फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का रोल निरूपा ने निभाया था। जिसके बाद उनको बिग बी की ऑनस्क्रीन मां कहा जाने लगा था। खुद अमिताभ बच्चन उनको मां मानने लगे थे , जब 2004 में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा तो बिग बी ने सोशल मीडिया पर लिखा आज मैंने अपनी मां खो दी।

टॅग्स :निरुपा रॉयबर्थडे स्पेशलहैप्पी बर्थडेबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयोगी आदित्यनाथ ने गुरु गोबिंद सिंह की जयंती पर किया नमन, बोले- "उनका संघर्ष निर्भीकता के मार्ग पर अडिग रहने की प्रेरणा"

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान ने मनाया 60वां जन्मदिन, फार्महाउस में मीडिया के साथ काटा केक

बॉलीवुड चुस्कीबर्थडे से पहले सलमान खान ने दिखाए मसल्स, फैंस बोले– भाईजान हो तो ऐसे

ज़रा हटकेVIDEO: युवराज का बर्थडे और हरभजन की शरारत, वीडियो देखकर चौंक जाओगे!

बॉलीवुड चुस्की‘मेरे प्रिय धरम जी’, धर्मेंद्र के 90वें बर्थडे पर हेमा मालिनी का मैसेज हुआ वायरल!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?