लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुके नाइजीरियाई अभिनेता 8 लाख के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

By अनिल शर्मा | Updated: September 30, 2021 11:24 IST

माल्विन ने 2006 में नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की है। माल्विन  बॉलीवुड, टॉलीवुड सहित  तीन नॉलिवुड (नाइजीरियाई) फिल्मों में अभिनय करने का दावा किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तार अभिनेता चेकुमे माल्विन (45) नाइजीरिया के डेल्टा राज्य का रहने वाला हैनाइजीरिया की राजधानी अबुजा में न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की हैमाल्विन  बॉलीवुड, टॉलीवुड सहित तीन नॉलिवुड (नाइजीरियाई) फिल्मों में अभिनय कर चुका है

बेंगलुरू: बेंगलुरु पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में एक नाइजीरियाई अभिनेता चेकुमे माल्विन को गिरफ्तार किया है और उसके पास से 7.5 लाख का हैश ऑयल जब्त किया है। बॉलीवुड, कन्नड़ व तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुके माल्विन मेडिकल वीजा पर भारत में थे और उन्होंने मुंबई स्थित न्यूयॉर्क फिल्म अकैडमी से 2 माह का प्रशिक्षण भी लिया था।

केआर पुरम के पास भट्टाराहल्ली में रहने वाला आरोपी चेकुमे माल्विन (45) नाइजीरिया के डेल्टा राज्य का रहने वाला है। चेकुमे माल्विन ने ‘विश्वरूपम’, ‘सिंघम’, ‘परमात्मा’ और ‘अन्ना बॉन्ड’ सहित 20 से अधिक फिल्मों में अतिरिक्त काम किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक माल्विन को एचबीआर लेआउट बीडीए कॉम्प्लेक्स के पास से गिरफ्तार किया गया है, जहां वह कथित तौर पर ड्रग्स बेचने गया था। पुलिस ने बताया कि अभिनेता के पास से 250 मिली हैश ऑयल और 15 ग्राम एमडीएमए, कीमत 8 लाख और अन्य सामान जब्त किया।

बता दें, माल्विन ने 2006 में नाइजीरिया की राजधानी अबुजा में न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से अभिनय की शिक्षा प्राप्त की है। माल्विन  बॉलीवुड, टॉलीवुड सहित  तीन नॉलिवुड (नाइजीरियाई) फिल्मों में अभिनय करने का दावा किया है। वह कई साल पहले मेडिकल वीजा पर भारत आया था और मुंबई के एनवाईएफए में दो महीने का एक्टिंग कोर्स किया था।

पुलिस ने कहा कि वह कन्नड़, तमिल और मलयालम फिल्मों में एक अतिरिक्त के रूप में काम कर चुका है। पुलिस के मुताबिक वह पिछले कुछ सालों से बेंगलुरु में रह रहा है और आसानी से पैसा कमाने के लिए अपने ग्राहकों में ड्रग्स खरीद रहा है।

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्कीSheeva Rana Glamorous Photos: 'गंदी बात 3' एक्ट्रेस शीवा राणा की बोल्ड और ग्लैमरस तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमदद कीजिए सीएम विजय?, 17 दिनों से बेहोश और वेंटिलेटर पर 47 वर्षीय पत्नी मालथी?, तमिल फिल्मों के लोकप्रिय हास्य अभिनेता मुथुकलाई ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से लगाई गुहार