लाइव न्यूज़ :

शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से नजर आए परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा, दोनों का वीडियो हुआ वायरल

By मनाली रस्तोगी | Updated: September 25, 2023 15:39 IST

नवविवाहित जोड़े परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सोमवार को शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे जब उन्हें उदयपुर में एक घाट से उतरते हुए देखा गया।

Open in App

नई दिल्ली: नवविवाहित जोड़े परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा सोमवार को शादी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखे जब उन्हें उदयपुर में एक घाट से उतरते हुए देखा गया। यह जोड़ा 24 सितंबर को उदयपुर में परिवार और दोस्तों के बीच शादी के बंधन में बंध गया। जहां राघव ने सफेद शर्ट और काली पतलून पहनी हुई थी, वहीं परिणीति ने नीली जींस के साथ गुलाबी टॉप पहना था। उन्होंने मैचिंग चूड़ियां पहन रखी थीं।

इससे पहले दिन में इस कपल ने अपनी शादी से लेकर जय माला और फेरे की तस्वीरें साझा कीं। परिणीति चोपड़ा के घूंघट की एक तस्वीर पर 'राघव' लिखा हुआ दिख रहा है। 

वहीं, शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए कपल ने लिखा, "नाश्ते की मेज पर पहली बातचीत के बाद से हमारे दिलों को पता था... इस दिन का लंबे समय से इंतजार था...आखिरकार श्रीमान और श्रीमति बनने का सौभाग्य मिला। एक दूसरे के बिना रह नहीं सकते थे...हमारा जीवन भर का सफर अब शुरू होता है..."

अभिनेत्री का शादी का लहंगा और राघव की शेरवानी दोनों हाथीदांत के रंग की थी।परिणीति और राघव ने अपनी शादी को बेहद निजी रखा। वहीं 'रिसेप्शन' की कुछ तस्वीरें समारोह के कुछ घंटे बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो गयीं। शादी के बाद के समारोह में परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी और गुलाबी रंग का ही चूड़ा पहने नजर आईं। राघव चड्डा काले रंग के 'क्लासिकल टक्सीडो' में दिखे।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान विवाह समारोह में शामिल हुए। फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह तथा उनकी पत्नी गीता बसरा, पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा सहित कई हस्तियों ने समारोह में शिरकत की। प्रियंका चोपड़ा जोनास, अनुष्का शर्मा और कियारा आडवाणी सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने सोशल मीडिया पर नवविवाहित जोड़े को शादी की शुभकामनाएं दीं। 

परिणीति की रिश्ते की बहन एवं अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने लिखा, "मेरा आशीर्वाद हमेशा तुम्हारे साथ है।" प्रियंका विवाह शमारोह में शामिल नहीं हुईं थी। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "खूबसूरत जोड़ी को ढे़र सारी शुभकामनाएं। आप दोनों हमेशा एक-दूसरे के साथ खुश रहें।" फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने भी नवविवाहित दंपत्ति को शुभकामनाएं दी। 

उन्होंने लिखा, "राघव और परिणीति को बहुत-बहुत बधाई। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद..." परिणीति और राघव ने मई में दिल्ली में एक निजी समारोह में सगाई की थी।

टॅग्स :परिणीति चोपड़ाराघव चड्ढा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा का बड़ा बयान, पंजाब ब्लास्ट पर CM पर सवाल, ISI को लेकर घमासान

भारतPunjab: आज राष्ट्रपति से राघव चड्ढा और भगवंत मान की मुलाकात, क्या दलबदल मामले में आएगा नया मोड़?

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया