लाइव न्यूज़ :

दीपिका पादुकोण ने साझा किया अपना New Year-2020 और बर्थडे प्लान, कही ये बातें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2019 13:00 IST

New Year 2020: दीपिका के लिए जनवरी का महीना बहुत खास है। एक तो उनका बर्थडे और दूसरा उनकी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को प्रमोट करने में काफी व्यस्त हैं। बॅालीवुड की मस्तानी ने न्यू ईयर और बर्थडे को लेकर अपना प्लान शेयर किए हैं।

बॅालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'छपाक' को प्रमोट करने में काफी व्यस्त हैं। इस बीच बॅालीवुड की मस्तानी ने न्यू ईयर और बर्थडे को लेकर अपना प्लान शेयर किए हैं।

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, दीपिका ने अपने न्यू ईयर प्लान के बारे में बताया कि उनका न्यू ईयर पर कोई रोमांटिक प्लान नहीं है। वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'छपाक' का सभी पत्रकारों के साथ प्रमोशन करने वाली हैं। यही उनका प्लान है। 

उन्होंने कहा, 'मैं न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहती हूं, लेकिन फर्स्ट जनवरी को जर्नलिस्ट आएंगे नहीं क्योंकि उस दिन सब लोग छुट्टी लेते हैं। तो मुझे लगता है कि मेरा घर पर ही बैठना ठीक रहेगा। घर पर सफाई वगैरह भी कर लूंगी। मुझे मौका मिलता है तो मैं फर्स्ट जनवरी को आप सब के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करूंगी।'

दीपिका ने बताया बर्थडे प्लान

दीपिका पादुकोण का बर्थडे पांच जनवरी को है। इसको लेकर उन्होंने कहा, 'बर्थडे के बारे में मैंने अभी कुछ सोचा ही नहीं है क्योंकि फिल्म के प्रमोशन के काम में बेहद व्यस्त हूं। फिलहाल मेरा पूरा ध्यान फिल्म रिलीज पर फोकस्ड है, लेकिन मुझे सरप्राइज बहुत पसंद हैं। आप लोग मेरे लिए जो भी केक लेकर आएं वो चॉकलेट केक ही लाना क्योंकि मुझे चॉकलेट केक बहुत पसंद है।' 

बता दें कि दीपिका के लिए जनवरी का महीना बहुत खास है। एक तो उनका बर्थडे और दूसरा उनकी फिल्म 'छपाक' 10 जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म को मेघना गुलजार ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के साथ विक्रांत मस्से भी मुख्या भुमिका में नजर आएंगे। दीपिका इस फिल्म में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अगरवाल की भूमिका में हैं। फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है।

टॅग्स :दीपिका पादुकोणन्यू ईयरविक्रांस मैसीछपाक मूवीबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?