लाइव न्यूज़ :

ग्लैमरस, हॉट और बोल्ड दिखना कौन नहीं चाहता है-कभी नहीं रहा बोल्ड दिखने का शौक-सोनम कपूर

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 30, 2019 08:24 IST

सोनम कपूर पहली बार अपने पापा अनिल कपूर के साथ काम करने जा रही हैं, उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जल्द ही रिलीज होगी

Open in App

सोनम कपूर पहली बार अपने पापा अनिल कपूर के साथ काम करने जा रही हैं. उनकी फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' जल्द ही रिलीज होगी. शादी के बाद सोनम की यह पहली फिल्म है. कई ट्रेड पंडित मानते हैं कि सोनम के 13 साल के फिल्मी करियर का यह अंतिम दौर चल रहा है. अब गाहे-बगाहे भी उनका चेहरा देखना मुश्किल हो जाएगा.

वैसे भी सोनम की ज्यादातर चर्चा उनके लुक पर ही सिमट जाती है. असल में वह एक अच्छे मॉडल से ज्यादा कभी आगे बढ़ नहीं पाई हैं. हालांकि वह इस बात से इनकार करती हैं. सोनम कहती हैं, ''आप शायद भूल रहे हंै कि फिल्म में सिर्फ लुक दिखाने से काम नहीं चलता है. आपको अपने कैरेक्टर में डूबना भी पड़ता है, जो कि मुझे बखूबी आता है. यह मैंने कई बार प्रूव भी किया है.'' कम्फर्टेबल ड्रेस की हिमायती सोनम की एक्टिंग के बारे में कोई चर्चा बेमानी है.

इसमें कोई संदेह नहीं है कि उनके लुक का अपना अलग अंदाज है. वह कहती हैं, ''ग्लैमरस, हॉट और बोल्ड दिखना कौन नहीं चाहता है, मगर मुझे कपड़े उतारकर वल्गर या सस्तेपन का प्रदर्शन करने का शौक कभी नहीं रहा. वैसे भी मुझे ऐसा लगता है कि मेरी बॉडी इतनी खूबसूरत नहीं है, जिसे मैं दिखा सकूं. इसलिए मैं अक्सर ऐसे ड्रेस पहनती हूं, जिसमें मैं कम्फर्टेबल महसूस करूं.'' फिटनेस का राज जहां तक शरीर के रख-रखाव का सवाल है, सोनम सर्दी के इस मौसम में अपनी त्वचा को लेकर कुछ ज्यादा ही सजग हो जाती हैं.

वह कहती हैं, ''मैं इस मौसम में अपनी त्वचा की विशेष देखभाल करती हूं. इस मौसम में मैं पूरे शरीर में ऑलिव ऑइल मलती हूं. मैं ज्यादा पानी पीना कभी नहीं भूलती. इससे मैं त्वचा की समस्या से काफी हद तक बची रहती हूं.'' खैर, सर्दी हो या गर्मी वह रोज सुबह 8़ 30 से 9 के बीच उठ जाती हैं. उनकी सुबह एक ग्लास गरम नींबू-पानी से होती है.

नाश्ते में उन्हें ड्राई फ्रुट पसंद हैं. मूड होने पर वह टोस्ट और अंडा खाती हैं. सोनम कहती हैं, ''सबसे पहले मैं यह बता देना चाहती हूं कि मेरा वजन मेरे लिए कभी भी प्राब्लम नहीं बना. कभी मेरा वजन 86 किलो था, जिसे घटाकर मैं 60 किलो पर ले आई थी. इसलिए मैं अपने खान-पान को लेकर थोड़ी बेफिक्र हूं. मैं योगा करती हूं और ट्रेड मिल पर दौड़ती हूं. कई बार इसमें चूक भी जाती हूं.''

टॅग्स :सोनम कपूरअनिल कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2: आदित्य धर ने की पेशकश और अनिल कपूर ने कहा-नो?, आखिर क्यों ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रोल करने से किया मना?

बॉलीवुड चुस्कीअनिल कपूर की 'सूबेदार' ने OTT पर मचाया तहलका, फैंस बोले– 69 की उम्र में भी जबरदस्त एक्शन

बॉलीवुड चुस्की69 के हुए अनिल कपूर, सोनम कपूर ने शेयर कीं पापा की अनसीन और थ्रोबैक तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीसोनम कपूर ने दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की, बेबी बंप दिखाते हुए कैप्शन लिखा- 'मदर'

बॉलीवुड चुस्कीकरवा चौथ पर बॉलीवुड सितारे पहुंचे अनिल कपूर के घर, रवीना टंडन, शिल्पा शेट्टी, गीता बसरा और मीरा राजपूत...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया