लाइव न्यूज़ :

नेहा कक्कड़ और आदित्य नारायण की हो गई है शादी, सामने आया वेडिंग का वीडियो

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 13, 2020 12:13 IST

नेहा और आदित्य की शादी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे नेहा और आदित्य शादी कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी के कारण सुर्खियों में हैं। इंडियन आइडल शो में इन दिनों नेहा और आदित्य नारायण की शादी का माहौल देखने को मिल रहा है

नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी शादी के कारण सुर्खियों में हैं। इंडियन आइडल शो में इन दिनों नेहा और आदित्य नारायण की शादी का माहौल देखने को मिल रहा है। फैंस को दोनों का शादी करना खासा पसंद भी आ रहा है। शो के दौरान कहा गया है कि ये कपल 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंध जाएगा। नेहा की शादी सेट पर अनाउंसमेंट की गई थी। लेकिन अब खबर आ रही है कि दोनों ने शादी कर ली है।

नेहा और आदित्य की शादी का एक खास वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें साफ दिख रहा है कि कैसे नेहा और आदित्य शादी कर रहे हैं। दरअसल दोनों ने इंडियन आइडल के सेट पर एक दूसरे को जयमाला पहनाई है।

इतना ही नहीं वीडियो में देख सकते हैं कि दोनों के सामने फेरों के लिए हवन कुंड भी रखा है। इस दौरान शो के बाकी जज और पंडित मंत्र पढ़ते नजर आ रहे हैं। वीडियो में आदित्य के साथ में जयमाला नजर आ रही है।

आपको बता दें कि ये दोनों असल जिंदगी में शादी नहीं कर रहे हैं ये सब कुछ केवल शो के लिए किया जा रहा है। काफी समय से दोनों की शादी का फॉर्मेट शो के अंदर चल रहा है। हालांकि पहले सभी को लगा था कि दोनों शादी करने वाले हैं लेकिन बाद में उदित नारायण ने इस पर अपनी टिप्पणी पेश की थी।

उदित नारायण के मुताबिक

 आदित्य के पिताजी व मशहूर गायक उदित नारायण के मुताबिक यह कुछ और नहीं बस टीआरपी का खेल है.यह खेल आए दिन किसी न किसी रियल्टी शो में चलता रहता है. इस लेखक के साथ चर्चा में उदित ने कहा कि आदित्य हमारा इकलौता बेटा है और अगर ऐसी कोई बात होती है तो वह हमसे जरुर शेयर करता. उन्होंने कहा कि अगर आदित्य-नेहा की शादी की बात सच होती तो भला वह और उनकी पत्नी दुनिया के सबसे खुश अभिभावक होते.   उदित ने कहा कि मुझे शक है कि आदित्य-नेहा की शादी की खबरें केवल और केवल टीवी रियल्टी शो इंडियन आइडोल की लोकप्रियता को बढ़ाने के लिए उछाली जा रही हैं. चलते-चलते उदित ने माना कि नेहा एक बहुत ही अच्छी लड़की है और अगर वह उनकी बहू बनती है तो उन्हें बहुत ज्यादा खुशी होगी

टॅग्स :नेहा कक्कड़
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Elections 2024: रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मल्होत्रा समेत सेलेब्स कर रहे वोट की अपील, वीडियो शेयर कर कही ये बात

बॉलीवुड चुस्की"शादी में गाना गाने से कम होती है औकात", अभिजीत भट्टाचार्य ने कसा तंज, मिलिंद गाबा ने वीडियो पोस्ट कर खोली पोल

बॉलीवुड चुस्कीमैंने पायल है छनकाई का रीमिक्स सुन बस उल्टी आनी बाकी थी, फाल्गुनी ने नेहा कक्कड़ पर लगाए ये आरोप

बॉलीवुड चुस्कीFalguni Pathak: नेहा कक्कड़ के 'मैंने पायल है छनकाई' रीमिक्स सॉन्ग पर फाल्गुनी पाठक हुईं आग बबूला, कहा- 'काश! मैं लीगल एक्शन ले पाती'

बॉलीवुड चुस्कीरेड साड़ी में बेहद खुबसूरत लग रही है नेहा कक्कड़, तस्वीरे देख आप भी हो जाएंगे दीवाने

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?