लाइव न्यूज़ :

नीतू कपूर को 42वीं मैरिज एनिवर्सरी पर आई ऋषि कपूर की याद, शेयर की थ्रोबैक फोटो

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 22, 2022 14:17 IST

नीतू कपूर ने 42वीं मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को याद कर सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर संग 42वीं मैरिज एनिवर्सरी पर नीतू कपूर ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर22 जनवरी को इस क्यूट कपल की शादी को 42 साल पूरे हो गए हैंदोनों ने एक-दूसरे को लगभग पांच साल डेट करने के बाद 1980 में शादी कर ली थी

मुंबई: बॉलीवुड में ऐसे कोई कपल्स हैं, जो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग रखना बखूबी जानते हैं। इस लिस्ट में दिग्गज अदाकार नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर का नाम भी शामिल है। भले ही ऋषि कपूर इस दुनिया को अलविदा कह चुनके हों, लेकिन आज भी वो अपनी पत्नी के जीवन में औजूद हैं। नीतू कपूर को अक्सर ही सोशल मीडिया पर ऋषि कपूर के साथ थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए देखा जाता है। मगर आज मौका कुछ ख़ास है। 

दरअसल, 22 जनवरी को बी-टाउन इस क्यूट कपल की शादी को 42 साल पूरे हो गए हैं। ऐसे में मैरिज एनिवर्सरी के मौके पर नीतू कपूर को अपने पति की याद आई, जिसके चलते उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋषि कपूर के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें एकदम नेचुरल हैं, जिसमें कपल एक-दूसरे को छेड़ता हुआ दिखाई दे रहा है। वही, फैंस के साथ कई सेलेब्स भी नीतू कपूर की इन तस्वीरों पसंद कर रहे हैं और कमेंट भी कर रहे हैं। फोटोज को शेयर करते हुए नीतू कपूर ने कैप्शन में लिखा- याद में। उनके इस पोस्ट पर रिद्धिमा कपूर के अलावा महीप, कपूर और कियारा अडवानी ने भी कमेंट किया है। 

वैसे ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लव स्टोरी बेहद खास है। दोनों ने एक-दूसरे को लगभग पांच साल डेट करने के बाद 1980 में शादी कर ली थी। दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया। उनकी साथ में पहली फिल्म जहरीला इंसान थी। हालांकि, ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद ऋषि कपूर और नीतू कपूर को साथ में दूसरा आदमी, दुनिया मेरी जेब में, अमर अकबर अंथोनी। झूठा कही का, खेल खेल में, रफूचक्कर, जिंदादिल, धन दौलत, बेशर्म और जब तक है जान जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है।

टॅग्स :ऋषि कपूरहिन्दी सिनेमा समाचारइंस्टाग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल