लाइव न्यूज़ :

फ्लॉप फिल्म देने के बाद भी खुश हैं नीरज पांडे, कहा- बॉक्स ऑफिस की सफलता से बहुत फर्क नहीं पड़ता

By भाषा | Updated: March 1, 2020 15:33 IST

इन दिनों निर्देशक ‘स्पेशल ऑप्स’ पर काम कर रहे हैं। यह एक सीरीज है और देश पर हुए आतंकी हमले की काल्पनिक कहानी पर आधारित है।

Open in App
ठळक मुद्देनीरज पांडे की फिल्म 'ए वेडनसडे’ , ‘ स्पेशल 26’, ‘ बेबी’, ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी फिल्म ‘अय्यारी’ दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकामयाब रही।

फिल्म निर्माता नीरज पांडे ने कहा कि जब उन्हें बॉक्स ऑफिस की सफलता से बहुत फर्क नहीं पड़ता तो फिर किसी फिल्म का फ्लॉप होना उन्हें दुखी क्यों करेगा। निर्माता ने कहा कि वह अपनी सभी फिल्मों की खामियों को पहचानने की कोशिश करते रहते हैं। उनकी ‘ अ वेडनसडे’ , ‘ स्पेशल 26’, ‘ बेबी’, ‘एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी लेकिन हाल की फिल्म ‘अय्यारी’ दर्शकों को अपनी तरफ खींचने में नाकामयाब रही।

पांडे ने पीटीआई-भाषा से साक्षात्कार में कहा कि फिल्म की सफलता से वह प्रभावित नहीं होते हैं इसलिए फिल्म की विफलता भी उन्हें दुखी नहीं करती है, इन सभी फिल्मों में काफी कमियां थीं लेकिन फिर भी वे चलीं और उसके बारे में किसी ने बात नहीं की लेकिन वह उन कमियों को जानते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसी तरह से जब ‘अय्यारी’ नहीं चली तो उसमें भी जो गलतियां थी वह मुझे मालूम थीं। मुझे उनसे सीखना है और उस तरह की गलतियां दोबारा नहीं करनी हैं।’’ फिलहाल निर्देशक ‘स्पेशल ऑप्स’ पर काम कर रहे हैं। यह एक सीरीज है और देश पर हुए आतंकी हमले की काल्पनिक कहानी पर आधारित है।

 

टॅग्स :नीरज पांडेबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल