लाइव न्यूज़ :

बिना शादी के मां बनने पर बोलीं नीना गुप्ता- कभी योजना नहीं बनाई थी कि कुछ ऐसा करना चाहिए

By मनाली रस्तोगी | Updated: November 8, 2022 17:14 IST

मसाबा गुप्ता की परवरिश अकेले करने के लिए नीना गुप्ता की अक्सर तारीफ की जाती है। अब हाल ही में उन्होंने मसाबा के बिना शादी होने के अपने फैसले के बारे में बात की।

Open in App
ठळक मुद्देनीना गुप्ता बिना शादी के मां बनने और मसाबा गुप्ता की बतौर सिंगल मदर परवरिश करने के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं।नीना गुप्ता बहुत बेबाकी से इस मामले को संभालती हैं।अभिनेत्री ने कहा कि उन्होंने यह कभी योजना नहीं बनाई थी कि उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए।

मुंबई: दिग्गज अदाकारा नीना गुप्ता अपनी शर्तों पर जीवन जीने वालीं अभिनेत्रियों में से हैं। यही कारण है कि अक्सर ही वो बिना शादी के मां बनने और मसाबा गुप्ता की बतौर सिंगल मदर परवरिश करने के लिए चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अब मसाबा एक बेहतरीन और जानी-मानी फैशन डिजाइनर हैं, लेकिन इसके बावजूद आज भी नीना बिन ब्याही मां बनने को लेकर सुर्खियां बटोरती हुई नजर आती हैं। 

हालांकि, नीना गुप्ता बहुत बेबाकी से इस मामले को संभालती हैं। इसी क्रम में अभिनेत्री एक हालिया इंटरव्यू में मसाबा के बिना शादी होने के अपने फैसले के बारे में बात की। नवभारत टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने योजना नहीं बनाई थी कि वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ प्यार में पड़ जाएंगी जिसके साथ वह नहीं रह सकती है या बच्चा नहीं कर सकतीं।

अभिनेत्री ने ये भी कहा कि उन्होंने यह कभी योजना नहीं बनाई थी कि उन्हें कुछ ऐसा करना चाहिए और उन्होंने सिर्फ उन स्थितियों का सामना किया जो भगवान ने उन्हें दी थीं। नीना गुप्ता ने कहा कि उन्होंने कभी हार नहीं मानी और अपने फैसलों पर कायम रहीं। न ही उन्होंने इसके लिए कोई आर्थिक या भावनात्मक मदद ली। 

नीना ने कहा, "मैंने इन सबका सामना किया, सहन किया और आनंद भी उठाया। मैं और क्या कर सकती थी? मैं या तो रोती रह सकती हूं या किसी से शादी कर सकती हूं जो और कह सकती थी कि 'मुझे बच्चा चाहिए'। मैं रोते हुए अपनी जिंदगी बर्बाद कर सकती थी। बहादुरी का कुछ कार्य दिखाने की मेरी योजना नहीं थी, लेकिन मैंने बस स्वीकार कर लिया और भगवान ने मुझे जो कुछ भी दिया, उसके साथ आगे बढ़ गई।"

टॅग्स :नीना गुप्ताबॉलीवुड अभिनेत्री
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?