लाइव न्यूज़ :

B'day Special: संगीत के शौकीन हैं नील नितिन मुकेश, पढ़ें कुछ रोचक बातें

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 15, 2018 10:26 IST

संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले नील नितिन मुकेश का आज जन्मदिन है।

Open in App

संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले नील नितिन मुकेश को संगीत का शौक तो है, लेकिन जुनून है अभिनय का। दर्द भरे गीतों के लिए मशहूर गायक मुकेश उनके दादा थे और पिता हैं गायक नितिन मुकेश। कहा जा सकता है कि नील के नाम में तीन पीढ़ियां समाहित हैं।  उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। 

नील ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2007 में बतौर अभिनेता निर्देशक राम राघवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'जॉनी गद्दार' से की। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। साथ ही फिल्मफेयर अवार्डस में वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के रूप में भी नामांकित किए गए।

-नील को उनका नाम लता मंगेशकर द्वारा दिया गया है क्योंकि लता जी नील ऑमस्ट्रांग से बहुत प्रभावित थीं।

- नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने तक वर्कशॉप किया। बाद में उन्होंने अभिनेता अनुपम खेर से भी एक्टिंग के गुर सीखे।

-नील ने साल 1988 में आई फिल्म ‘विजय’ और 1989 में आई फिल्म ‘जैसी करनी वैसी भरनी’ में बाल कालाकार के रूप में भी काम किया है।

- अंग्रेज की तरह दिखने वाले नील साल 2009 में आई फिल्म ‘आ देखें जरा’ में अभिनेत्री बिपाशा बसु के साथ नजर आए। फिल्म तो नही चली लेकिन क्रिटिक्स ने उनकी एक्टिंग की तारिफ की। इसके बाद वह निर्देशक कबीर खान की 2009 में आई फिल्म ‘न्यूयॉर्क’ में नजर आए।

- न्यूयॉर्क फिल्म में नील के साथ अभिनेत्री कैटरीना कैफ और अभिनेता जॉन अब्राहम मुख्य भूमिकाओं में थे। यह फिल्म आंतकवादी गतिविधियों पर आधारित थी, जिसमें नील सहायक अभिनेता के तौर पर नजर आए थे।

- दर्शकों और क्रिटिक्स ने इस फिल्म को बेहद सराहा। इस फिल्म के लिए नील को दूसरा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर पर फिल्मफेयर अवार्डस के लिए नामांकित किया गया।

- साल 2009 में आई मधुर भंडारकर की फिल्म जेल में नील का न्यूड सीन काफी विवादित रहा। यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई।

- नील द्वारा अभिनीत फिल्म्स लफंगे परिंदे, प्रेम रतन धन पायो, तेरा क्या होगा जॉनी, वजीर, 7 खून माफ, प्लेयर्स जैसी फिल्मों में नजर आये।

-नील ने साल 2016 में दशहरे के अवसर पर मुंबई की रुक्मिणी सहाय से सगाई कर ली। रुक्मिणी एविएशन इंडस्ट्री से जुड़ी हुई हैं। 2017 साल दोनों शादी के बंधन में बंधे हैं।

टॅग्स :बर्थडे स्पेशलनील नितिन मुकेशबॉलीवुड
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndira Gandhi Birth Anniversary 2025: आज है देश की पहली महिला प्रधानमंत्री का जन्मदिन, जानें 19 नवंबर की तारीख भारतीय इतिहास में क्यों खास?

बॉलीवुड चुस्कीShahrukh Khan Birthday: आज हैं शाहरुख खान का बर्थडे, टीवी से शुरु किया करियर और बन गए बॉलीवुड के बादशाह, जानिए

बॉलीवुड चुस्कीShah Rukh Khan’s 60th Birthday: आज 2 नवंबर को 60 साल के हुए शाहरुख खान, फिल्म दीवाना से बॉलीवुड में कदम रखा था...

भारत'उनका जीवन याद दिलाता है विनम्रता और कड़ी मेहनत...', पीएम मोदी ने ‘मिसाइल मैन’ को किया याद

भारतMamata Banerjee Wished Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर ममता बनर्जी ने याद किए 1984 के दिन...

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: फिल्म में दानिश पंडोर निभा रहे हैं उज़ैर बलूच का किरदार, कराची का खूंखार गैंगस्टर जो कटे हुए सिरों से खेलता था फुटबॉल, देखें उसकी हैवानियत

बॉलीवुड चुस्कीगूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई फिल्में 2025, जिन्होंने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, देखें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीबहन कृतिका की हल्दी सेरेमनी में कार्तिक आर्यन का डांस, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीWATCH: कार्तिक आर्यन ने बहन की हल्दी की रस्म में किया सलमान खान का चर्चित टॉवल डांस, भोजपुरी सॉन्ग में भी हिलाई कमरिया