लाइव न्यूज़ :

कॉमेडियन भारती सिंह के घर से गांजा बरामद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ 5 साल पुराना ट्वीट

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: November 21, 2020 17:47 IST

बॉलीवुड ड्रग्स केस में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह घर पर रेड मारी और वहां से गांजा बरामद किया...

Open in App
ठळक मुद्देभारती सिंह के घर से गांजा बरामद।भारती और उनके पति को NCB ने हिरासत में लिया।ड्रग पैडलर से पूछताछ में दोनों का नाम आया था सामने।

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने शनिवार (21 नवंबर) को कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष के मुंबई स्थित घर की तलाशी ली, जहां से गांजा बरामद किया गया है। यह तलाशी मनोरंजन उद्योग में मादक पदाथों के कथित उपयोग की एनसीबी द्वारा की जा रही जांच के तहत ली गई है। 

3 घरों में एक साथ की गई रेड

एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े के नेतृत्व में एक टीम ने विशेष जानकारी के आधार पर भारती सिंह के अंधेरी स्थित लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स स्थित आवास की तलाशी ली। भारती सिंह का नाम एक ड्रग कारोबारी से पूछताछ के दौरान सामने आया था।

इसके बाद से सोशल मीडिया पर भारतीय सिंह को जमकर ट्रोल किया जा रहा है...

इस बीच भारती के एक ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है, जिसमें खुद 5 साल पहले भारती ड्रग्स से दूर रहने की सलाह देती दिख रही हैं।

टीवी जगत में अपनी विशेष पहचान बना चुकीं भारती सिंह

भारती सिंह टीवी पर कई कॉमेडी और रियलिटी शो में दिखती रही हैं। कपिल शर्मा के साथ शो में उन्हें खासा पहचान मिली। एनसीबी जून में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद बॉलीवुड में मादक पदार्थों के कथित उपयोग की जांच कर रही है। फिलहाल भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ एनसीबी के दफ्तर पहुंच गई हैं, जहां पूछताछ जारी है।

टॅग्स :भारती सिंहट्विटरद कपिल शर्मा शो
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वX हुआ डाउन, हजारों यूजर्स परेशान, ग्लोबल आउटेज से टाइमलाइन और मोबाइल ऐप बाधित

बॉलीवुड चुस्कीपहले गोल्ला, अब काजू! भारती सिंह के दोनों बेटे छाए इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में झूले पर लटकी महिला का वीडियो वायरल

विश्वदुनिया भर में हज़ारों यूज़र्स के लिए डाउन हुआ एक्स, हजारों ग्लोबल आउटेज की शिकायतें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया