लाइव न्यूज़ :

नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विवादों में, नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए , जानिए क्या है मामला

By शिवेंद्र राय | Updated: February 20, 2023 14:35 IST

नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल फिलहाल अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। नवाजुद्दीन का अपनी पत्नी आलिया से भी विवाद चल रहा है। अब नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि नवाजुद्दीन ने उन्हें दुबई के घर में अकेला छोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देनवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विवादों में नवाजुद्दीन पर उनकी नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाएदुबई के घर में अकेला छोड़ देने और वेतन न देने का आरोप

नई दिल्ली:  बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी एक बार फिर विवादों में फंसते नजर आ रहे हैं। इस बार नवाजुद्दीन पर उनकी नौकरानी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी की नौकरानी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए मदद की गुहार लगाई है और कहा है कि नवाजुद्दीन ने उन्हें दुबई के घर में अकेला छोड़ दिया। नवाज पर आरोप है कि उन्होंने अपनी घरेलू सहायिका को वेतन भी नहीं दिया।

ये वीडियो नवाजुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी आलिया के वकील रिजवान ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और कहा है, "हाउस मेड सपना की गलत तरीके से हायरिंग हुई है। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दुबई के रिकॉर्ड में सपना को एक अज्ञात कंपनी में सेल्स मैनेजर की नौकरी पर कार्यरत बताया। जबकि एक्टर ने सपना को अपने बच्चों की देखरेख के लिए रखा था। वीजा फीस के बहाने मेड को पेमेंट भी नहीं दी गई है। कुछ समय पहले आलिया सिद्दीकी तो बच्चों के साथ भारत वापस लौट आईं, लेकिन नौकरानी सपना वहीं रह गईं।"

बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल फिलहाल अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं। नवाजुद्दीन का अपनी पत्नी आलिया से भी विवाद चल रहा है। दरअसल नवाजुद्दीन सिद्दीकी की उनकी पत्नी आलिया से अनबन चल रही है और मामला कोर्ट  तक पहुंच चुका है। जनवरी महीने में नवाज की मां ने आलिया के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई थी।

कुछ दिन पहले आलिया ने एक वीडियो भी शेयर किया था जिसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी उनसे बहस करते नजर आए। वीडियो में आलिया ने कहा था, "उसने मुझे मानसिक रूप से बहुत परेशान किया है। मुझे लगता है कि मैं उसे तलाक दे दूंगी और अपने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ूंगी। मैं पैसे की भूखी नहीं हूं, लेकिन हमारे दूसरे बच्चे को अस्वीकार करने के उसके दावों से हैरान हूं। वह कैसे कह सकता है कि हमारा दूसरा बच्चा तब पैदा हुआ जब हम लिव-इन रिलेशनशिप में थे? मेरे पास कागजात हैं जो इन दावों को झूठला रहा है और मैं यह सब अदालत में जमा करूंगी।"

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीबॉलीवुड हीरोहिन्दी सिनेमा समाचारकोर्टदुबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

विश्वकुवैत में बिजली और जल शोधन संयंत्र पर ईरान का हमला, भारतीय नागरिक की मौत

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई