लाइव न्यूज़ :

टीवी की नागिन मौनी रॉय के साथ रोमांस करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दकी, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

By मेघना वर्मा | Updated: March 11, 2019 16:36 IST

मौनी रॉय के साथ काम करने को लेकर एक्टर नवाज ने कहा कि मौनी हमेशा ही अपने किरदार से एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और इस रोल के लिए परफेक्ट च्वॉइज हैं।

Open in App

नवाजुद्दीन सिद्दकी एक बार फिर से बड़े पर्दे पर लव स्टोरी की कहानी के साथ लौट रहे हैं। फिल्म बोले चुड़ियां में वो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस और फिल्म गोल्ड से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली मॉनी रॉय के साथ रोमांस करते दिखाई देंगे। इस बात की आधिकारिक घोषणा हो गई है कि जल्द ही दोनों साथ में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। 

शमास सिद्दकी के डायरेक्शन में बनी फिल्म बोले चुड़िया को वुड पेकर्स की ओर से प्रोड्यूस किया जाएगा। फिल्म के प्रड्यूसर ने कहा कि मौनी और नवाजुद्दीन सिद्दकी की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आएगी। दोनों ही ग्रेट एक्टर हैं। बता दें फिल्म को नवाज के ही भाई शमास सिद्दकी डायरेक्ट कर रहे हैं। ये उनका पहला डायरेक्शन डेब्यू है। 

मौनी रॉय के साथ काम करने को लेकर एक्टर नवाज ने कहा कि मौनी हमेशा ही अपने किरदार से एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं और इस रोल के लिए परफेक्ट च्वॉइज हैं। नवाज ने कहा कि वो उम्मीद कर रहे हैं कि स्क्रीन पर इस बार कुछ बेहतरीन आने वाला है। वो इस प्रोजेक्ट पर मौनी के साथ काम करने को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। 

वहीं मौनी रॉय भी नवाज के साथ काम करने को लेकर काफी उत्साहित दिख रही हैं। उन्होंने कहा कि नवाज अपने आप में एक्टिंग के इंस्टीट्यूशन जैसे हैं। उनके साथ काम करना एक अलग और बेहतरीन एक्सपीरियंस होगा। अपने रोल के बारे में बात करते हुए मौनी ने बताया कि वो एक स्मॉल टाउन की लड़की है जो बिल्कुल रियल है। 

टॅग्स :नवाज़ुद्दीन सिद्दिकीमौनी रॉय
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'मैं अपमानित और सदमे में हूं': मौनी रॉय ने हरियाणा इवेंट के दौरान बुजुर्गों पर स्टेज पर छेड़छाड़ का लगाया आरोप

बॉलीवुड चुस्कीन्यू ईयर ट्रिप में छाया मौनी रॉय और दिशा पाटनी का स्टाइलिश फ्रेंडशिप गोल

बॉलीवुड चुस्कीMouni Roy Photos: मौनी रॉय की लेटेस्ट फोटोज वायरल, बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीThamma box office collection day 1: पहले दिन 25.11 करोड़ रुपये, आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना ने सिनेमाघरों में किया धमाल

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: सोशल मीडिया पर नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वीडियो वायरल, राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप, भड़के यूजर्स

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?