लाइव न्यूज़ :

मोहतरमा मलाणा क्रीम लेकर ज्यादा बोल रही हैं, कंगना के बयान पर भड़के नवाब मलिक- सरकार तुरंत पद्मश्री वापस ले और गिरफ्तार करे

By अनिल शर्मा | Updated: November 13, 2021 07:47 IST

कंगना के बयान को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने कहा, हमे लगता है मोहतरमा मलाणा क्रीम ( भांग या आइस चरस, जिसकी हिमाचल में जबरदस्त खेती होती है) लेकर ज्यादा बोल रही हैं। मलाणा क्रीम का डोज ज्यादा हो गया है इसलिए उल-जलूल बातें कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनवाब मलिक ने कहा कि कंगना से पद्म श्री पुरस्कार वापस लेना चाहिएस्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने के लिए उनपर मुकदमा दर्ज हो और तुरंत गिरफ्तार किया जाए

मुंबईः महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक ने अभिनेत्री कंगना रनौत के 1947 में मिली आजादी को लेकर 'वह आजादी नहीं भीख थी...आजादी 2014 में मिली' बयान पर रनौत के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। मलिक ने कहा कि मोहतरमा मलाणा क्रीम ( भांग या आइस चरस, जिसकी हिमाचल में जबरदस्त खेती होती है) लेकर ज्यादा बोल रही हैं।

मलिक ने कहा कि रनौत ने लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया और केंद्र को उनसे पद्म श्री पुरस्कार वापस लेना चाहिए। बकौल मलिक- लाखों स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान किया है। उन्होंने लाखों लोगों की आहूति को अपमान करने का काम किया है। गांधीजी से लेकर सभी स्वतंत्र सेनानी जिन्होंने एक लंबे अरसे तक लड़ाई लड़ी थी, उनको अमानित करने का काम किया है।

महाराष्ट्र के मंत्री ने कंगना पर गुस्सा जाहिर करते हुए आगे कहा, हमे लगता है मोहतरमा मलाणा क्रीम ( भांग या आइस चरस, जिसकी हिमाचल में जबरदस्त खेती होती है) लेकर ज्यादा बोल रही हैं। मलाणा क्रीम का डोज ज्यादा हो गया है इसलिए उल-जलूल बातें कर रही हैं। एनसीपी नेता ने केंद्र सरकार से मांग की कि अभिनेत्री का पद्मश्री तत्काल रूप से वापस ले। और देश के स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान करने को लेकर उनपर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करे।

उधर, कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने भी कंगना के विवादित बयान पर कहा कि, हमारी आज़ादी को भीख कोई मानसिक रूप से असंतुलित ही कहेगा...वह आजादी जिसके लिए लाखों ने अपने प्राणों की आहुतियां दीं। कंगना ने एक न्यूज़ चैनल से बातचीत में 1947 में मिली आजादी पर कहा था, वह आज़ादी नहीं भीख थी...आज़ादी 2014 में मिली।

टॅग्स :नवाब मलिककंगना रनौत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतBMC Elections 2026: अजित पवार की NCP अकेले लड़ेगी चुनाव, 37 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की, लिस्ट में नवाब मलिक के परिवार के 3 सदस्य शामिल

बॉलीवुड चुस्कीआध्यात्मिक यात्रा पर कंगना रनौत, वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर लिया बड़ा संकल्प

भारतVIDEO: कांग्रेस महिला विरोधी है, अपशब्द बोलते रहते हैं, कंगना रनौत...

भारत'कंगना अगर तमिलनाडु आती हैं तो उन्हें थप्पड़ मार दें', कांग्रेस नेता ने किसानों को दी अजीब नसीहत, BJP सांसद ने दिया जवाब

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?