लाइव न्यूज़ :

'राजनेता वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं और चुनाव आयोग...', सरकार पर फिर बरसे नसीरुद्दीन शाह

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 29, 2023 21:16 IST

नसीरुद्दीन शाह राजनीतिक बयान देने से भी परहेज नहीं करते। अब नसीरुद्दीन शाह ने कहा है कि आजकल पढ़े-लिखे लोगों के बीच भी मुस्लिमों से नफरत करना फैशनेबल बन गया है।

Open in App
ठळक मुद्देनसीरुद्दीन शाह ने फिर दिया विवादित बयानकहा- मुस्लिमों से नफरत करना फैशनेबल बन गया हैकहा- राजनेता वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं

नई दिल्ली: अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए मशहूर बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने बेबाक बयानों के लिए भी जाने जाते हैं। नसीरुद्दीन शाह राजनीतिक बयान देने से भी परहेज नहीं करते। हालांकि इसके लिए उन्हें कई बार सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल भी किया गया है।

अब नसीरुद्दीन शाह ने एक बार फिर से ऐसा ही कुछ कहा है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने कहा, "यह समय बहुत चिंताजनक है। जिस तरह की चीजें चल रही हैं वो विशुद्ध और स्पष्ट रूप से प्रोपागैंडा है, इसके खूब मजे लिए जा रहे हैं। यह दिखा रहा है कि कैसा वक्त चल रहा है।"

नसीरुद्दीन शाह ने आगे कहा,  "आजकल पढ़े-लिखे लोगों के बीच भी मुस्लिमों से नफरत करना फैशनेबल बन गया है। सत्ता में जो पार्टी है उसने बड़ी चालाकी से लोगों की नस पकड़ ली है। हम बात करते हैं सेक्युलर ये, लोकतंत्र वो फिर क्यों हम हर चीज में धर्म को घुसा रहे हैं?"

नसीरुद्दीन शाह का सीधा निशाना द कश्मीर फाइल्स और द केरला स्टोरी जैसी फिल्मों पर था। नसीर ने कहा कि आजकल आ रही फिल्मों का मिजाज भी हकीकत दर्शा रहा है, जो कि इस्लामोफोबिया है। उन्होंने इलेक्शन कमिशन को भी घेरा। कहा कि राजनेता वोट के लिए धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं और चुनाव आयोग मूक दर्शक बना है।

 बीजेपी द्वारा मुगलों को बाहरी और आक्रांता बताने पर भी अतीत में नसीरुद्दीन शाह बयान दे चुके हैं। अपनी वेब सीरीज 'ताज: डिवाइडेड बाय ब्लड' को लेकर बातचीत में नसीरुद्दीन शाह ने कहा था कि अगर मुगल साम्राज्य इतना ही राक्षसी था, विनाशकारी था, तो उसका विरोध करने वाले उनके बनाए स्मारकों को क्यों नहीं गिरा देते?उन्होंने जो कुछ भी किया वो भयानक था, तो ताजमहल को गिरा दो, लाल किले को गिरा दो, कुतुब मीनार को गिरा दो।

इससे पहले नसीरुद्दीन शाह ने भारत में रहते हुए डर के एहसास की बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें अब भारत में डर लगने लगा है, उन्हें यहां अपने बच्चों की चिंता होती है। अपने इस बयान के लिए भी नसीरुद्दीन शाह खूब चर्चा में रहे थे। 

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहचुनाव आयोगBJPहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?