लाइव न्यूज़ :

'इतने महान कलाकार की तो गालियां भी भगवान के प्रसाद की तरह हैं', नसीरुद्दीन शाह के नेपोटिज्म वाले बयान पर कंगना रनौत का पलटवार

By अमित कुमार | Updated: August 18, 2020 20:47 IST

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही नेपोटिज्म पर बहस चल रही है। कंगना रनौत इस बहस में अक्सर नई-नई बातों का जिक्र करती आईं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के आत्महत्या के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छेड़ दी है। कंगना रनौत की इस हरकत को नसीरुद्दीन शाह ने बचकाना बताया था। नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर अब कंगना रनौत ने पलटवार किया है।

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन को दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है, लेकिन इसके बावजूद फैंस के साथ कई सेलेब्स उन्हें भुला नहीं पा रहे हैं। यही नहीं, फैंस के साथ कई स्टार्स भी सुशांत के आत्महत्या मामले पर अपनी बात रख रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत ने बॉलीवुड में नेपोटिज्म की बहस छेड़ दी है।

हालांकि, कंगना रनौत की इस हरकत को नसीरुद्दीन शाह ने बचकाना बताया था। जब नसीरुद्दीन शाह से एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि बहस किसी वास्तविक बदलाव को लाएगी तो उन्होंने कहा कि कोई भी इसके लिए महज उम्मीद कर सकता है। मगर इस बहस का स्तर काफी बचकाना होता जा रहा है। इसलिए वो इसे पूरी तरह से अनावश्यक मानते हैं। ऐसे में उन्होंने कहा कि हम अपने गंदे लंगोट सबके सामने क्यों धो रहे?

कंगना को पसंद नहीं आई  नसीरुद्दीन शाह की बात

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि अगर हम सभी सिर्फ शिकायतें करनी शुरू कर दें तो ये फिल्म इंडस्ट्री धरती पर सबसे बुरी जगह बन जाएगी। नसीरुद्दीन शाह के इस बयान पर अब कंगना रनौत ने पलटवार किया है। कंगना रनौत ने लिखा है कि धन्यवाद नसीर जी, आपने मेरे सारे अवॉर्ड्स और सफलताओं को तोला, जिसमें नेपोटिज्म कुछ भी नहीं। मैं इन सब चीजों की आदी हो चुकी हूं लेकिन क्या आप मुझे तब भी यही कहते अगर मैं अनिल कपूर या प्रकाश पादुकोण की बेटी होती?

कंगना ने शेयर किया वीडियो

कंगना ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि नसीर जी एक शानदार आर्टिस्ट हैं। इतने महान कलाकार की तो गालियां भी भगवान के प्रसाद की तरह हैं। मैं उन चीजों को देखती हूं जिसमें मैंने और नसीर जी ने सिनेमा के बारे में अच्छी बातें की थीं। और मुझे याद है कि आपने पिछले साल मेरे काम की सराहना की थी। 

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहकंगना रनौतसुशांत सिंह राजपूतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!