लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड से दूरी बनाने पर नरगिस फाखरी ने तोड़ी चुप्पी, बताया आखिर एक्टिंग से क्यों लिया ब्रेक

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 6, 2022 11:22 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने खुलासा किया कि जब वह शुरू में कुछ समय निकालना चाहती थी, तो लोगों ने उन्हें यह कहते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ब्रेक लिया, तो वह चली जाएंगी और नक्शे से गायब हो जाएंगी। इसके बावजूद उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया और अब वह इस बात से ज्यादा खुश हैं कि उन्होंने खुद को चूहे की दौड़ में शामिल होने से बचा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देनरगिस फाखरी ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में काम करते समय एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली।वर्क फ्रंट पर नरगिस फाखरी एक्टिंग में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मुंबई: एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रॉकस्टार' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्हें 'हाउसफुल 3' और 'अजहर' जैसी फिल्मों में देखा गया। हालांकि, फिल्म इंडस्ट्री में अपना एक फैनबेस बनाने के बाद नरगिस ने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया। मगर अब एक्ट्रेस ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। उन्होंने कहा कि वो चूहों की दौड़ में शामिल नहीं होना चाहती हैं।

पिंकविला से बातचीत में नरगिस फाखरी ने बताया कि उन्होंने फिल्मों में काम करते समय एक दिन की भी छुट्टी नहीं ली। अगर वो छुट्टी लेती भी थीं तो वो अपनी फैमिली या दोस्तों से नहीं मिल पाती थीं। 'मैं तेरा हीरो' एक्ट्रेस ने बताया कि वो खुद को रिचार्ज नहु कर पा रही थीं। फिर उन्होंने मन ही मन सोचा कि इतनी मेहनत करने का क्या फायदा, अगर उन्हें मेहनत का फल नहीं मिल रहा है। 

अपनी बात को जारी रखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी ने खुलासा किया कि जब वह शुरू में कुछ समय निकालना चाहती थी, तो लोगों ने उन्हें यह कहते हुए चेतावनी दी कि अगर उन्होंने ब्रेक लिया, तो वह चली जाएंगी और नक्शे से गायब हो जाएंगी। इसके बावजूद उन्होंने ब्रेक लेने का फैसला किया और अब वह इस बात से ज्यादा खुश हैं कि उन्होंने खुद को चूहे की दौड़ में शामिल होने से बचा लिया।

इस बीच वर्क फ्रंट पर नरगिस फाखरी एक्टिंग में वापसी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। इसी मुद्दे पर बात करते हुए एक्ट्रेस ने बॉम्बे टाइम्स को बताया, "मैं निश्चित रूप से और भी बहुत कुछ करने की सोच रही हूं। मैं वास्तव में हर तरह की भूमिकाएं करने के लिए तैयार हूं जो मेरे रास्ते में आती हैं। लेकिन अगर आप मुझसे शैलियों के बारे में बात करने के लिए कहें, तो मैं निश्चित रूप से ऐसी फिल्में देखना चाहूंगी जो ड्रामा, एक्शन और कॉमेडी हो।" 

टॅग्स :नरगिस फाकरीबॉलीवुड अभिनेत्रीहिन्दी सिनेमा समाचाररणबीर कपूर
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: एक इवेंट में पैपराज़ी के साथ अपने सिक्योरिटी गार्ड की तीखी बहस के बाद गोविंदा ने माफ़ी मांगी

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीतलाक के ऐलान के बाद Cannes में मौनी रॉय का ग्लैमरस अंदाज वायरल

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल