लाइव न्यूज़ :

B'day Special: ऑनस्क्रीन 'बेटी' के प्यार में पड़े थे नाना पाटेकर, जानें मनीषा के साथ उनकी दिलचस्प लव स्टोरी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: January 1, 2018 10:01 IST

90 के दशक की अभिनेत्री मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के इश्क के किस्से आज भी फैंस की जुबां पर हैं।

Open in App

बॉलीवुड में अपने अभिनय के साथ दमदार डॉयलाग्स के मालिक नाना पाटेकर का जलवा आज भी बरकरार है। नाना एक ऐसे अभिनेता हैं जिसकी लवस्टोरी ने एक जमाने में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। 90 के दशक की अभिनेत्री मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर के इश्क के किस्से आज तक फैंस की जुंबा पर चढ़े हैं। नाना गुस्सेल मिजाज थे वहीं मनीषा को अड़ियल अंदाज के लिए जाना जाता था। मनीषा के साथ 'खामोशी' फिल्म में वह एक पिता के रोल में भी नजर आए थे। माना जाता है कि मनीषा की वजह से ही नाना पाटेकर ने ये फिल्म की थी।

नाना का साथ चाहती थी मनीषा

नाना के इश्क में डूबी  मनीषा उनसे शादी करना चाहती थीं, लेकिन नाना उस वक्त पहले से ही शादीशुदा थे। मनीषा हर कीमत पर बस नाना का साथ चाहती थीं। जिस कारण से उन्होंने कई लोगों से पंगा भी लिया था। मनीषा नाना से इतना प्यार करती थीं कि उन्होंने खुद को नाना के मुताबिक ढालने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 

खुलकर किया था रिश्ते को स्वीकार

नाना ने मनीषा के साथ अपने रिश्ते को कभी नहीं छुपाया। कहा जाता है ये दोनों लंबे समय  तक लिव-इन में भी रहे थे।  नाना ने तलाक भी अपनी पत्नी से मनीषा के कारण ही लिया था। 90 के दशक में ये दोनों अवार्ड फंक्शन में साथ दिखते थे। कई इंटरव्यू में भी इन्होंने अपने रिश्ते को स्वीकार किया था।

नाना के साथ दूसरी अभिनेत्री देख भड़की थी मनीषा

एक दिन फिल्म की शूटिंग के दौरान मनीषा कोइराला ने नाना को किसी दूसरी एक्ट्रेस के साथ पकड़ लिया। जब शूट खत्म होने के बाद रात के समय मनीषा नाना के मेकअप रूम में पहुंची तो वहां नाना के साथ एक्ट्रेस आयशा जुल्का मौजूद थीं। आयशा को नाना के साथ देख मनीषा इतनी गुस्सा हो गईं की उनपर चीखने-चिल्लाने लगीं। वहीं आयशा भी मनीषा के इस व्यवहार को देख शांत नहीं रह पाई और वह भी उनपर चिल्लाने लगी। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि हाथापाई तक की नौबत आ गई थी। इसके बाद नाना पाटेकर ने दोनों के बीच में आकर झगड़े को शांत कराया था। जिसके बाद नाना और मनीषा का प्यार हमेशा के लिए दिलों में दफन हो गया।

लोकमत न्यूज की तरफ से नाना पाटेकर को जन्मदिन और नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं...

टॅग्स :नाना पाटेकरबर्थडे स्पेशलमनीषा कोईराला
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीB'day Special: सोनाली बेंद्रे के प्यार में पागल था पाक क्रिकेटर, किडनैपिंग भी थी मंजूर

बॉलीवुड चुस्कीB'day Special: जब सोहेल खान ने घरवालों के खिलाफ जाकर की थी शादी, दिलचस्प बातें

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?