लाइव न्यूज़ :

सुशांत सिंह राजपूत के पटना स्थित पैतृक घर पहुंचे नाना पाटेकर, व्यक्त की संवेदना

By मनाली रस्तोगी | Updated: June 28, 2020 16:28 IST

एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) आज सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पटना के राजीव नगर स्थित पैतृक घर पहुंचें।

Open in App
ठळक मुद्देसुशांत सिंह राजपूत के परिवार से मिले नाना पाटेकरनाना ने पटना के मोकामा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर सेना के जवानों का हौसला भी बढ़ाया

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) अब इस दुनिया में नहीं हैं। हालांकि, उनकी मौत के सदमे से फैंस के साथ सेलेब्स भी उभर नहीं पा रहे हैं। इस बीच बॉलीवुड के लोकप्रिय एक्टर नाना पाटेकर (Nana Patekar) भी शोक मनाने  सुशांत के पैतृक घर पटना के राजीव नगर पहुंचे। यहां उन्होंने परिवार के साथ अपनी संवेदना जताई। 

बढ़ाया सेना का हौसला

बता दें, पटना के मोकामा स्थित सीआरपीएफ ट्रेनिंग सेंटर सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए नाना पाटेकर यहां आए थे। इस दौरान नाना को आर्मी की ड्रेस में भी देखा गया। ऐसे में सेना के जवानों का हौसला बढ़ाने के बाद नाना सुशांत के पैतृक घर पहुंचे। यहां उन्होंने सुशांत के परिवार से मुलाकात की और दिवंगत अभिनेता को श्रद्धांजलि दी। 

इसके अलावा नाना ने मोकामा के एक खेत में हल चलाकर जय जवान और जय किसान के नारे को भी बुलंद किया। इस दौरान नाना को देखने के लिए वहां काफी भीड़ जुट गई।  नाना ने अपनी लोकप्रिय फिल्म यशवंत का मशहूर डायलॉग 'एक मच्छर...' भी जवानों को सुनाया। साथ ही, नाना पाटेकर ने फैंस से भी मुलाकात की। नाना से मुलाकात कर लोग 'भारत माता की जय' और 'वंदे मातरम' के नारे लगाते भी नजर आए।

राजनेताओं के साथ ये सेलेब्स पहुंचे सुशांत के घर

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

वैसे सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद कई राजनेता और सेलेब्स उनके परिवार से मिलने पटना के राजीव नगर स्थित घर पहुंचे। इस लिस्ट में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव के अलावा सुशील कुमार मोदी और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद का नाम भी शामिल है। इसके अलावा सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी पटना पहुंची थीं। यही नहीं, सुशांत के परिवार से एक्‍टर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव, राकेश मिश्रा और सिंगर-एक्‍टर अक्षरा सिंह ने भी मुलाकात की थी।

टॅग्स :सुशांत सिंह राजपूतनाना पाटेकररविशंकर प्रसादतेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?