लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड एक्ट्रेस ने पीएम मोदी पर कसा तंज, कहा- डोनाल्ड ट्रंप के लिए 120 करोड़ का खर्चा और....

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 22, 2020 15:48 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट किया। नगमा ने इस ट्वीट में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक के बारे में लिखा है।

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर ही तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट किया

कोरोना वायरस तेजी से अपने कदम भारत में फैला रहा है। अब संक्रमित लोगों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण पिछले 24 घंटे में काफी तेजी से बढ़ा है। साथ ही भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 315 हो गई है। पीएम मोदी ने हाल ही में जनता को संबोधित करते हुए 22 मार्च को जनता कर्फ्यू के बारें कहा था।सोशल मीडिया पर सितारे अपनी अपनी राय भी रख रही हैं। लेकिन इस बीच एक अभिनेत्री ने पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) पर ही तंज कसते हुए एक ट्वीट किया है।

ऐसे में बॉलीवुड एक्ट्रेस नगमा ने हाल ही में ट्विटर पर एक पोस्ट किया। नगमा ने इस ट्वीट में पीएम मोदी को संबोधित करते हुए कोरोना वायरस और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप तक के बारे में लिखा है। नगमा ने ट्वीट में लिखा, डोनाल्ड ट्रंप के लिए 120 करोड़ का खर्चा और कोरोनावायरस के लिए  सिर्फ ताली और थाली 1 दिल को कितनी बार जीतोगे मोदी जी। नगमा के इस ट्वीट पर लोग जमकर निशाना साधा है।  कुछ लोग नगमा के इस ट्वीट का समर्थन कर रहे हैं तो कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं।नगमा के अलावा भी कई बॉलीवुड सितारों ने सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर अपनी राय रखी है। 

अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, आयुष्मान खुराना जैसै कई सितारे भी अपने फैंस को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं। सेलेब्स लोगों से प्रार्थना कर रहे हैं कि लोगों को कुछ दिनों के लिए घर में ही रहना चाहिए।

टॅग्स :कोरोना वायरसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?