लाइव न्यूज़ :

Naga Chaitanya-Samantha Ruth Prabhu Divorce: सामंथा प्रभु और नागा चैतन्य तलाक में क्यों कोंडा सुरेखा?, आखिर केटी रामा राव से क्या संबंध, जानें कहानी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 3, 2024 14:04 IST

Naga Chaitanya-Samantha Ruth Prabhu Divorce: सोशल मीडिया पर बीआरएस पार्टी द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों से पीछे नहीं हटेंगी, उन्होंने उन टिप्पणियों के लिए रामा राव से माफी मांगने की मांग की।

Open in App
ठळक मुद्देNaga Chaitanya-Samantha Ruth Prabhu Divorce: मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है।Naga Chaitanya-Samantha Ruth Prabhu Divorce: मैं उनकी (के टी रामा राव) आलोचना कर रही थी। Naga Chaitanya-Samantha Ruth Prabhu Divorce: टिप्पणियों पर भावुक होने के बाद उन्हें अभिनेताओं का नाम लेना पड़ा।

Naga Chaitanya-Samantha Ruth Prabhu Divorce:तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा ने फिल्मी कलाकारों की पूर्व जोड़ी सामंथा रूथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक को लेकर दिए गए अपने उस बयान को बृहस्पतिवार को वापस ले लिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों के तलाक की वजह केटी रामा राव थे। इससे पहले, सामंथा और चैतन्य ने तेलंगाना की मंत्री पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके दावे ‘‘झूठे’’ हैं और अलग होने का निर्णय ‘‘आपसी’’ समझ से लिया था। सुरेखा के बयान को लेकर चिरंजीवी, नागार्जुन, जूनियर एनटीआर, वेंकटेश, प्रकाश राज और खुशबू जैसी कई फिल्मी हस्तियों ने भी उन पर निशाना साधा। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि बीआरएस नेता द्वारा उनके (सुरेखा) बारे में की गई टिप्पणियों पर भावुक होने के बाद उन्हें अभिनेताओं का नाम लेना पड़ा।

सुरेखा ने कहा, ‘‘मैं उनकी (के टी रामा राव) आलोचना कर रही थी। मेरी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। परिवार का नाम लेना अनजाने में हुआ। उनका पोस्ट (सामंथा का इंस्टाग्राम पोस्ट) देखने के बाद मुझे बहुत बुरा लगा। कल रात ही मैंने बिना शर्त अपनी टिप्पणी वापस लेने का संदेश पोस्ट किया था।’’

उन्होंने इस बात पर भी बल दिया कि वह सोशल मीडिया पर बीआरएस पार्टी द्वारा उनके खिलाफ की गई टिप्पणियों से पीछे नहीं हटेंगी, उन्होंने उन टिप्पणियों के लिए रामा राव से माफी मांगने की मांग की। बीआरएस नेता द्वारा भेजे गए कानूनी नोटिस पर सुरेखा ने कहा कि वह कानून के अनुसार इसका जवाब देंगी।

इससे पहले, सामंथा ने सुरेखा के बयान पर पलटवार करते हुए अपनी ‘इंस्टाग्राम स्टोरी’ पर पोस्ट किया कि चैतन्य से अलग होना ‘‘कोई राजनीतिक साजिश’’ नहीं थी, इसकी घोषणा 2021 में ही कर दी गई थी। वेब श्रृंखला ‘द फैमिली मैन दो’ और फिल्म ‘थेरी’ और ‘ईगा’ से मशहूर हुई अभिनेत्री ने सुरेखा से टिप्पणी के लिए जिम्मेदारी लेने और लोगों की निजता का सम्मान करने का आग्रह किया।

उन्होंने बुधवार रात पोस्ट कर कहा, ‘‘मेरा तलाक एक निजी मामला है और मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि आप इसके बारे में अटकलें न लगाएं। चीजों को निजी रखना हमारा निर्णय है इसका मतलब यह नहीं की गलत बयानबाजी की जाए।’’ सामंथा ने कहा, ‘‘स्पष्ट करना चाहूंगी कि मेरा तलाक आपसी सहमति से हुआ था, इसमें कोई राजनीतिक साजिश शामिल नहीं थी।

क्या आप कृपया मेरा नाम राजनीतिक लड़ाई से दूर रखें, मैं हमेशा गैर-राजनीतिक रही हूं और आगे भी ऐसा ही करना चाहती हूं।’’ चैतन्य ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर साझा किए गए अपने पत्र में कहा कि तलाक उनके जीवन के ‘‘सबसे दर्दनाक और दुर्भाग्यपूर्ण’’ फैसलों में से एक था। उन्होंने बुधवार रात पोस्ट कर कहा, ‘‘बहुत सोच-विचार के बाद, मैंने और मेरे पूर्व जीवनसाथी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।’’ 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का बॉक्स ऑफिस पर तलहका, ₹252.70 करोड़ कमाए

क्राइम अलर्टTelangana: शादी के लिए बेटी के बॉयफ्रेंड को बुलाया घर, क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर की हत्या

बॉलीवुड चुस्कीजब एक फिल्म ने बदल दी जिंदगी, प्रियंका चोपड़ा का 'फैशन' वाला टर्निंग पॉइंट

बॉलीवुड चुस्कीMrs Deshpande OTT Release: माधुरी दीक्षित इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर सीरीज़ में निभा रही हैं ग्रे-शेड कैरेक्टर, जानिए इसकी रिलीज से जुड़ी सारी बातें

बॉलीवुड चुस्कीसिने क्रांतिधारा के आविष्कारक ऋत्विक घटक और ऋणी स्कोर्सेसे

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीYear-Ender 2025: फिल्मी जगत की इन हस्तियों ने दुनिया को कहा अलविदा, इस साल इंडस्ट्री ने खोए कई अनमोल रत्न; पढ़ें पूरी लिस्ट

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar: जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा ने फिल्म धुरंधर की प्रशंसा में कहा- ‘वेरी वेल मेड’

बॉलीवुड चुस्कीSalman Personality Rights: सोशल मीडिया पर 3 दिन में होगी कार्रवाई, सलमान खान के व्यक्तित्व अधिकारों पर दिल्ली हाईकोर्ट

बॉलीवुड चुस्कीसंगीतकार पलाश मुच्छल से शादी तोड़ने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति मंधाना?, कहा-मुझे नहीं लगता क्रिकेट से ज्यादा मैं किसी चीज से प्यार करती हूं, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीद ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4, ओटीटी, रिलीज डेट और पूरी जानकारी