लाइव न्यूज़ :

सलमान की फिल्म में काम करना चाहती हैं कैंसर मुक्त ये धुरंधर अदाकारा, बोलीं- एक्टिंग मेरा है जुनून

By भाषा | Updated: July 8, 2019 17:59 IST

Open in App

बॉलीवुड की जानी-मानी अदाकारा नफीसा अली अब कैंसर से मुक्त हैं और वह अभिनय की दुनिया में लौटना चाहती हैं। गौरतलब है कि पिछले साल नवंबर में अली ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया था कि वह तीसरी श्रेणी के कैंसर से पीड़ित हैं। इसके बाद उन्होंने इंस्टाग्राम पर हाल में कहा कि वह काम की तलाश में हैं और ऐसी भूमिकाओं को तरजीह देंगी जो उनके तजुर्बे और वरिष्ठता के मुताबिक हों।

अली ने पीटीआई-भाषा को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘‘ मेरा संदेश शुभकामना भेजना और यह कहना था कि मैं कैंसर मुक्त हो गई हूं और डॉक्टरों ने यह प्रमाणित किया है। मैं सिनेमा जगत और सबके साथ यह साझा करना चाहती थी। मैंने कैंसर से लड़कर उस पर जीत हासिल की और मैं जिंदगी जीना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मैं इसका जश्न मनाना चाहती हूं कि मैं ठीक हूं। मैं अब बीमार नहीं हूं। अगर मेरे लिए कोई काम है तो मुझे वो काम करके खुशी होगी। अभिनय मेरा पेशा नहीं है, मेरा जुनून है।’’

वरिष्ठ अभिनेत्री नीना गुप्ता ने भी सोशल मीडिया के जरिए काम मांगा था और इसके बाद उन्हें ‘बधाई हो’ जैसी फिल्म में किरदार मिला था। अली ने कहा कि उन्हें सलमान खान की फिल्म का हिस्सा बनकर अच्छा लगेगा। उन्होंने 1979 में पटकथा लेखक और सलमान के पिता सलीम खान की ‘जुनून’ के साथ अभिनय का सफर शुरू किया था।

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं सलमान खान की संवेदनशील फिल्म में दादी या बुजुर्ग महिला का किरदार निभाना पसंद करूंगी। जब मैंने ‘जुनून’ फिल्म की थी तब मेरी सलीम-जावेद (अख्तर-- की जोड़ी) से अच्छी दोस्ती थी। सलमान और सब छोटे थे। मैं उन्हें तैराकी सिखाती थी।’’ अली पिछली बार 2018 में आई ‘साहेब, बीबी ऑर गैंगस्टर 3’ में दिखी थी। 62 साल की अली ‘मेजर साहब’, ‘लाइफ इन ए मेट्रो’ और ‘यमला पगला दीवाना’ जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। 

टॅग्स :सलमान खान
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की2026 में बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रही हैं ये 6 बड़ी फिल्में, लिस्ट देखकर चौंक जाएंगे!

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

बॉलीवुड चुस्कीसलमान खान की फिल्म Battle of Galwan का नाम बदला, अब इस नाम से रिलीज होगी

बॉलीवुड चुस्कीकैसे हैं सलीम खान, हम सब दुआ कर रहे हैं?, आमिर खान ने शेयर किया स्वास्थ्य अपडेट, वीडियो

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

बॉलीवुड चुस्कीRed Saree Look में Shruti Haasan ने लूटी महफिल, Photos वायरल

बॉलीवुड चुस्कीMashooka Song में शाहिद-कृति का ग्लैमरस अंदाज, रिलीज होते ही छाया इंटरनेट पर, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीCocktail 2 का नया गाना 'माशूका' रिलीज, Shahid-Kriti की केमिस्ट्री ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीलेदर जैकेट और ब्रालेट लुक में अलाया एफ ने इंटरनेट पर धमाल मचाया