लाइव न्यूज़ :

‘मुन्ना भाई’ फिल्म फेम प्रिया बापट बोलीं- नहीं पता था सफल हो जाएगी मूवी, इस वेब सीरीज में आ रही हैं नजर

By भाषा | Updated: May 19, 2019 09:33 IST

Open in App

सुपरहिट फिल्म ‘मुन्ना भाई एमएबीबीएस’ और उसके सीक्वेल ‘लगे रहो मुन्ना भाई’ में छोटी सी भूमिका निभाने वाली प्रिया बापट का कहना है कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि यह फिल्म इतनी सफल होगी। प्रिया मराठी सिनेमा का जाना माना नाम हैं।

एक कलाकार के तौर पर अपने करियर के बारे में बात करते हुए वह कहती हैं, ‘‘मेरे करियर में कुछ भी योजनाबद्ध नहीं था। जब मैंने ‘मुन्ना भाई’ की तब मैं कॉलेज में थी। मेरी एक अध्यापक ने मुझे एक कॉलेज छात्रा का रोल निभाने को कहा। मैंने ऑडिशन दिया और मैं चुन ली गई।’’

प्रिया ने पीटीआई-भाषा से बातचीत में कहा, ‘‘फिल्म के सीक्वेल के लिए मुझे फिल्मकारों का फोन आया और मुझे फिल्म मिल गई।’’ अभिनेत्री कहती हैं कि उस वक्त वह यह समझ नहीं पाईं थीं कि फिल्म इतनी सफल रहेगी। वह कहती हैं,‘‘मैं जानती थी कि संजय दत्त फिल्म के हीरो हैं और राजकुमार हिरानी इसे निर्देशित कर रहे हैं, यहां तक कि फिल्म के प्रीमियर के दौरान और उसके रिलीज के बाद भी मैं समझ नहीं पाई थी कि यह इतनी सफल रहेगी। मुझे ऐसा नहीं लग रहा था।’’

प्रिया फिलहाल हॉटस्टार पर नागेश कुकनूर की वेब सीरीज ‘सिटी ऑफ ड्रीम्स’ में दिखाई दे रही हैं। वह कहती हैं कि आज के वक्त में कंटेन्ट का बोलबाला है। 

टॅग्स :संजय दत्त
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar 2 Advance Bookings: रणवीर सिंह की फिल्म ने पेड प्रीव्यू के लिए बेचे ₹26.53 करोड़ के टिकट

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 का क्रेज हाई, रिलीज से पहले 3.49 लाख टिकट बिके, ₹23 करोड़ पार एडवांस बुकिंग

बॉलीवुड चुस्की18 दिनों में 900 करोड़ का धमाका, रणवीर सिंह की धुरंधर ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीDhurandhar Part 2 release date out: रणवीर सिंह की फिल्म यश की 'टॉक्सिक' और 'धमाल 4' से करेगी क्लैश

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?