लाइव न्यूज़ :

Mungda Song Review: हेलन के 'मुंगड़ा' गाने पर सोनाक्षी ने सेक्सी अंदाज में लगाए ठुमके, नए तड़के में है पुराना फ्लेवर

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 5, 2019 13:43 IST

मुंगड़ा सोंग रिव्यु: 'धमाल' सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म टोटल धमाल का मुंगड़ा गाना फैंस के सामने आ गया है। इस गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जो अब खत्म हो गया है।

Open in App

 'धमाल' सीरीज की तीसरी फ‍िल्‍म टोटल धमाल का मुंगड़ा गाना फैंस के सामने आ गया है। इस गाने का फैंस को बेसब्री से इंतजार था। जो अब खत्म हो गया है। 

कैसा है गाना

गाने की शुरुआत ही पानी में डूबी सोनाक्षी के सेक्सी अंदाज से होती है। इसके बाद वह बेहद हॉट अंदाज में फैंस को पानी में आग लगाती नजर आएंगी। अलग अलग सेक्सी ड्रेस में होती है गाने की शुरुआत मंगता है तो आजा...। गाने में सोनाक्षी के सेक्सी अंदाज के आलावा जबरदस्त डांस भी देखने को मिलने वाला है। गाने में रैपिंग का तड़का भी परोसा गया है। गाने में अजय देवगन भी हैं, जिनकी एंट्री उनकी ही तरह से थोड़ी सी अलग है। करीब 1.36 मिनट के बाद पहला सीन अजय और सोनाक्षी के डांस का दिखाया गया है।  

1978 में आए हेलन के गाने मुंगड़ा पर सोनाक्षी ने परफॉर्म किया है। मुंगड़ा में हेलन की पैरों की थिरकन ने हर किसी का दिल जीत लिया था, अब इसी गाने पर सोनाक्षी भी डांस करती नजर आई हैं। इससे पहले हैप्‍पी फिर भाग जाएगी में मेरा नाम चिन चिन चू के रिक्रिएट वर्जन में सोनाक्षी का डांस हर किसी को पसंद आया था। अब एक बार फिर से वह एक पुराने गाने के रिक्रिएट वर्जन में नजर आई हैं।

क्या है अंतर

हेलेन ने 'मुंगड़ा' गाने के लिए मराठी स्टाइल की साड़ी पहन रखी थी लेकिन इस रीमिक्स वर्जन में सोनाक्षी सिन्हा के सेक्सी अंदाज दिखाई दे रहा है। 'टोटल धमाल' में सोनाक्षी सिन्हा इस गाने के जरिए स्पेशल एपियरेंस करती दिखाई देंगी।

दो मिनट आठ सेकंड के इस गाने के शुरुआत में सोनाक्षी हॉटनेस का तड़का लगाती द‍िखाई देती हैं और फ‍िर गोल्‍डन कलर की सेक्‍सी ड्रेस पहनकर कमर लहराती हैं। गाने में उनके साथ अजय देवगन भी नजर आए हैं। इस गाने को ज्‍योतिका तंगरी, शान और शुब्रो गांगुली ने आवाज दी है। 

 22 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इस फिल्म में 18 साल बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी नजर आने वाली है। इससे पहले दोनों आखिरी बार फिल्म पुकार में नजर आए थे। फ‍िल्‍म में अजय देवगन, संजय मिश्रा, जॉनी लीवर, रितेश देशमुख एक खजाने की खोज में निकलेंगे। इस दौरान इन सभी का सामना जंगली जानवरों से होगा।  

टॅग्स :टोटल धमालसोनाक्षी सिन्हाअजय देवगन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्की'दृश्यम 3' के डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने अक्षय खन्ना के फिल्म छोड़ने पर कहा: 'उनसे बात करने का कोई मतलब नहीं, वह दूसरी दुनिया में हैं'

बॉलीवुड चुस्कीSalman Khan Birthday 2025: 60 साल के हुए भाईजान, बॉलीवुड सेलेब्स ने ऐसे लुटाया प्यार

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय खन्ना छोड़ी 'दृश्यम 3', मेकर्स द्वारा ₹21 करोड़ की फीस और विग पहनने की मांग को नहीं मानने पर अभिनेता ने उठाया कदम

बॉलीवुड चुस्की2 अक्टूबर को लौटेगा विजय सलगांवकर, अजय देवगन ने किया 'दृश्यम 3' का ऐलान

बॉलीवुड चुस्कीDrishyam 3: सुपरस्टार मोहनलाल के साथ पूथोट्टा में शुरू हुई ‘दृश्यम-3’ की शूटिंग

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?